Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • ब्रिटेन में छह लाख से अधिक लोगों को लग चुकी है कोरोना वैक्सीन
  • कोरोना

ब्रिटेन में छह लाख से अधिक लोगों को लग चुकी है कोरोना वैक्सीन

RNS INDIA NEWS 25/12/2020
corona-vaccine

लंदन ,25 दिसंबर । ब्रिटेन में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी की दूसरी लहर के बीच इसके संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है और अब तक छह लाख से अधिक लोगों को इसकी वैक्सीन लगायी जा चुकी है।
ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक छह लाख से अधिक लोगों को दवा निर्माता कंपनी फाइजर-बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है।
ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, लॉजिस्टिक संबंधी कड़ी चुनौतियों के बावजूद राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के कर्मचारियों ने शानदार काम किया है। ब्रिटेन में अब तक 6,16,933 लोग कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं।
इंग्लैंड में 5,21,000, स्कॉटलैंड में 56,000, वेल्स में करीब 22 हजार जबकि उत्तरी ऑयरलैंड में 16 हजार से अधिक लोग कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आगामी सप्ताहों के दौरान कोरोना वैक्सीन की और अधिक खुराक उपलब्ध होने से टीकाकरण के अभियान में अधिक तेजी आयेगी।
गत सप्ताह ब्रिटेन में कोरोना वायरस (कोविड-19) के नये स्वरूप (स्ट्रेन) का पता चला है जोकि देश में बहुत ही तेजी से फैल रहा है। वायरस का नया स्ट्रेन कोविड-19 महामारी का कारण बनता है और यह 70 फीसदी अधिक संक्रामक है।
इसके बाद भारत समेत दुनिया के कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था।
गौरतलब है कि ब्रिटेन फाइजर की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी देने वाला दुनिया का पहले देश था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर भाजपा अल्मोड़ा ने किये विचार गोष्ठी एवं सफाई कार्यक्रम
Next: प्रधानमंत्री ने नौ करोड़ किसानों के लिए पीएम-किसान की अगली किस्त जारी की

Related Post

Corona
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

सावधान: दुनिया भर में डराने लगा कोरोना का सब-वैरिएंट, 2024 में लौट सकती है पाबंदियां

RNS INDIA NEWS 31/12/2023 0
rns featured image new
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

केरल में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन, एक दिन में 115 नए केस

RNS INDIA NEWS 19/12/2023 0
Corona
  • उत्तराखंड
  • कोरोना
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

कोरोना जेएन 1 वेरिएंट की देश में दस्तक के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी

RNS INDIA NEWS 19/12/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.