Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर भाजपा अल्मोड़ा ने किये विचार गोष्ठी एवं सफाई कार्यक्रम
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर भाजपा अल्मोड़ा ने किये विचार गोष्ठी एवं सफाई कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 25/12/2020
IMG-20201225-WA0009

अल्मोड़ा भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिवस के अवसर पर धार की तूनी स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में एक विचार गोष्ठी व सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई हम सबके मार्गदर्शक रहे हैं उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने तीन बार केंद्र में सरकार बनाकर देश में सुशासन की राजनीति प्रारंभ की उनके नेतृत्व में स्वर्णिम चतुर्भुज योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं प्रारंभ की गई जिन्हें आज भी देशवासी याद करते हैं। इस अवसर पर उपस्थित जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा की अटल जी का राजनीतिक जीवन बेदाग जीवन रहा जिसका लोहा आज भी विपक्ष मानता है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा के सभी कार्यकर्ता अटल जी के जीवन का अनुसरण करते हुए उनसे प्रेरणा लें। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र साह, नगर मीडिया प्रभारी हरीश त्रिपाठी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवीर आर्य, बंसीलाल कक्कड़, सभासद जगमोहन बिष्ट, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष राजा खान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील विष्ट, नगर महामंत्री व सभासद मनोज जोशी, पूर्व महामंत्री जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, मनीष जोशी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल, जिला कोषाध्यक्ष तुषार कांत साह, राजेश आर्य, संजय बिष्ट, आशीष कुमार, मुकुल कुमार, राजेंद्र प्रसाद, प्रकाश बिष्ट, मदन बिष्ट, गणेश चम्याल, मनीष बिष्ट, संदीप सैनी, राकेश भंडारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस

भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अध्यक्ष भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का जन्म सुशासन दिवस के रुप में मनाया। जन्म दिवस के कार्यक्रम में एक विचार गोष्ठी की गई। गोष्ठी में मंडल अध्यक्ष ललित मेहता द्वारा अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। गोष्ठी में पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने अटल जी के पद चिन्हों पर चलने एवं राष्ट्र सेवा की बात कही। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष भानु अधिकारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख हवालबाग सुरेश सिराड़ी, रंजीत सिराड़ी, मनोहर सिंह, मोहन सिंह, रवि कार्की, ललित देवड़ी, रमेश सिंह, कुंदन सिंह, सुमित बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए पुरानी प्रक्रिया बहाल
Next: ब्रिटेन में छह लाख से अधिक लोगों को लग चुकी है कोरोना वैक्सीन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.