Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • केरल में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन, एक दिन में 115 नए केस
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

केरल में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन, एक दिन में 115 नए केस

RNS INDIA NEWS 19/12/2023
rns featured image new

तिरुवनंतपुरम। कई देशों में बढ़ते कोरोना के मामले एक बार फिर से चिंता का कारण बने हुए हैं। भारत में भी कुछ दिनों में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। खासकर केरल के आंकड़े चिंता का कारण बने हुए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 115 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के 1749 ऐक्टिव केस हो गए हैं। राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
केरल में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 सामने आया है। इसके बाद केंद्र सरकार ने सोमवार को ही अलर्ट जारी कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से राज्यों के लिखे गए पत्र में राज्यों और केंद्र के बीच सहयोग की बात कही गई है। देश में बीते दिनों कोरोना के 300 से अधिक मामले सामने आने लगे हैं।
8 दिसंबर को ही कोरोना के जेएन.1 वेरिएंट का पहला मामला सामने आया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सभी राज्यों में कोविड के मामलों में कुछ वृद्धि हुई हे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि कोविड के आवश्यक नियमों का पालन किया जाए। वहीं केरल की महिला में वायरस के जेएन.1 नाम के सब वेरिएंट की पहचान की गई। जानकारी के मुताबिक यह बीए 2.86 का करीबी वेरिएंट है।
कितना खतरनाक है नया वेरिएंट
केरल सरकार का कहना है कि जेएन.1 ज्यादा चिंता का विषय नहीं है। आईसीएमआर के एक अधिकारी के मुताबिक कोरोना की वैक्सीन इस वेरिएंट का सामना करने में भी कारगर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म के तीन आरोपियों पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
Next: सीएम धामी ने किया गढ़वाल मण्डल विकास निगम द्वारा स्थापित कैन्टीन का शुभारम्भ

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.