Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बिना किसी औपचारिकता के मिलेगा प्राथमिक शिक्षकों को 25 लाख रुपए का ऋण
  • नैनीताल

बिना किसी औपचारिकता के मिलेगा प्राथमिक शिक्षकों को 25 लाख रुपए का ऋण

RNS INDIA NEWS 28/09/2021
rns featured image new

हल्द्वानी।  क्षेत्रीय कार्यालय उत्तराखंड ग्रामीण बैंक हल्द्वानी में बैंक अधिकारियों व शिक्षक संगठन के नेताओं ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक अब राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के शिक्षक को बिना किसी औपचारिकता के 25 लाख रुपए का ऋण देगा। एमओयू में क्षेत्रीय प्रबंधक महिपाल सिंह डसीला, नैनीताल जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता, उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी, जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार के हस्ताक्षर हैं। जिसके तहत उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन का प्रत्येक सदस्य किसी भी समय 25 लाख रुपये उत्तराखंड ग्रामीण बैंक से ले सकता है।
इसमें शिक्षक का वेतन का खाता भी उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक में होना अनिवार्य है। शिक्षक को संगठन की सदस्यता का प्रमाण पत्र लेकर जमा करना होगा। सदस्यता प्रमाण पत्र उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के जनपद एवं ब्लॉक पदाधिकारियों द्वारा निर्गत ही मान्य होगा। एमओयू में साइन करने के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक महिपाल सिंह डसीला, वरिष्ठ प्रबंधक ऋण, तारा सिंह ढोडियाल, प्रबंधक ऋण अजय टोलिया, वरिष्ठ प्रबंधक टीआर टम्टा, प्रबंधक ऋण तरुणा सक्सेना व राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन नैनीताल के पदाधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आय से अधिक संपत्‍त‍ि मामले में 7 अक्टूबर तक जांच रिपोर्ट पेश करे विजिलेंस : हाई कोर्ट
Next: 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन के दृष्टिगत आवश्यक आदेश

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.