Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन के दृष्टिगत आवश्यक आदेश
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन के दृष्टिगत आवश्यक आदेश

RNS INDIA NEWS 28/09/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन। जिला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुल्हरी ने आपराधिक दण्ड संहिता 1973 की धारा-144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सोलन जिला में किसी भी व्यक्ति, संस्था अथवा गैर सरकारी संस्था द्वारा सभी प्रकार के आग्नेय अस्त्र एवं गोला बारूद लेकर चलने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।

जिला दण्डाधिकारी ने उक्त सभी को अपने आग्नेय अस्त्र एवं गोला बारूद सम्बन्धित पुलिस थाना अथवा शस्त्र एवं गोला बारूद विक्रेता के पास तुरन्त प्रभाव से जमा करवाने के निर्देश भी दिए हैं।
यह आदेश पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों, सुरक्षा बलों, ड्यूटी पर तैनात सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं प्राधिकृत सुरक्षा कर्मियों पर लागू नहीं होंगे।
जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि 28 सितम्बर, 2021 को भारत के निर्वाचन आयोग ने सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उप चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही पूरे जिले में तुरन्त प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन में 30 अक्तूबर, 2021 को मतदान होगा तथा निर्वाचन प्रक्रिया 05 नवम्बर, 2021 तक पूर्ण की जाएगी।
आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि सोलन जिला की पड़ोसी राज्यों के साथ स्थित सीमा, कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने एवं 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र में शांति पूर्ण उप चुनाव के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है।
इन आदेशों की अवहेलना पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 के तहत विधि सम्मत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह आदेश 05 नवम्बर, 2021 तक लागू रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिना किसी औपचारिकता के मिलेगा प्राथमिक शिक्षकों को 25 लाख रुपए का ऋण
Next: 30 सितम्बर तथा 01 अक्तूबर को बड़ोग फीडर से विद्युत आपूर्ति बाधित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.