Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फैक्ट्री कर्मी से बाइक लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

फैक्ट्री कर्मी से बाइक लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/06/2021
rns featured image new

लूटी गई बाइक समेत पांच वाहन व दो बाइकों के इंजन भी बरामद किये

रुडक़ी। फैक्ट्री कर्मचारी से बाइक लूटने वाले चार बदमाश पुलिस ने गिरफ्तार किये है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई बाइक समेत पांच वाहन बरामद किये है। साथ ही दो बाइकों के इंजन भी मिले है। सिविल लाइंस कोतवाली में पत्रकार वार्ता कर एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि 27 मई की रात रुडक़ी के सुभानगर कालोनी निवासी अनिल जखमोला रोशनाबाद स्थित फैक्ट्री से वापस आ रहे थे। रुडक़ी में हरिद्वार रोड स्थित रजवाड़ा फार्महाउस के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक लूट ली थी। पुलिस ने इस ममाले में मुकदमा दर्ज किया था। एसपी देहात ने बताया कि शुक्रवार की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि सिडकुल स्थित एक कमरे में लूट की घटना में शामिल एक आरोपित रुका हुआ है। इस सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह और सीआइयू की टीम ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से अनुज कुमार उर्फ फाइटर निवासी हमीदपुर, कोतवाली बिजनौर, उप्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने बताया कि उसके अन्य साथी बाइक मैकनिक सलमान निवासी सलेमपुर, थाना बहादराबाद यहां रुके हैं। पुलिस ने अफजाल निवासी काशीपुरा नटहौर, बिजनौर और शहजाद निवासी हमीदपुर बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही इनके घर से फैक्ट्रीकर्मी से लूटी गई बाइक समेत पांच वाहन बरामद किये। इसके अलावा दो बाइकों के इंजन भी मिले है। एसपी देहात ने बताया कि आरोपितों से अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी ली जा रही है। इस मौके पर सीओ बहादुर सिंह चौहान मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक के घर खाद्य सामग्री लेने वालों की लगी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
Next: शिक्षकों की मांग पर विधायक फर्त्याल ने सीएम को भेजा पत्र

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.