Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विधायक के घर खाद्य सामग्री लेने वालों की लगी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
  • अल्मोड़ा

विधायक के घर खाद्य सामग्री लेने वालों की लगी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

RNS INDIA NEWS 06/06/2021
IMG-20210606-WA0002.jpg

अल्मोड़ा/द्वाराहाट: द्वाराहाट विधायक महेश नेगी के आवास पर मुफ्त खाद्य सामग्री लेने वालों की लगी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां। जी हां खबर द्वाराहाट से है, आज द्वाराहाट विधानसभा के भाजपा विधायक महेश नेगी अपने आवास में लोगों को खाद्यान्न वितरित कर रहे थे, जैसे ही लोगों को इसका पता चला तो वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिससे पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती साफ नजर आ रही थी। काफी समझाने के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं थे। वहीं आपको बता दें कि विधायक महेश नेगी के आवास से कुछ दूर थाना द्वाराहाट स्थित है लेकिन ना तो थाना द्वाराहाट के पुलिस कर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते भीड़ दिखी और ना ही उन्होंने इस पर कोई कार्यवाही करना उचित समझा। द्वाराहाट विधायक महेश नेगी ने बार-बार लोगों से कहा कि आप लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें उसके बाद ही आपको खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, लेकिन इतना कहने के बावजूद भी लोग मानने को तैयार नहीं थे। तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि किस प्रकार से लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बता दें कि विधायक महेश नेगी के आवास पर सैकड़ों की तादाद में महिला, पुरुष इकट्ठा हो गए जबकि विधायक महेश नेगी ने स्पष्ट रूप से कहा था की विधवा, दिव्यांग, असहाय तथा गरीब लोगों को ही खाद्यान्न वितरित किया जाएगा लेकिन इस भीड़ में ऐसे लोग भी देखे गए जो संपन्न घरों से ताल्लुक रखते हैं। उसके बाद भी खाद्यान्न लेने के लिए भीड़ में लगे रहे। विधायक महेश नेगी के काफी समझाने पर कि उन्होंने घर घर जाकर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री देने की बात कही है ना कि उनके घर पर आकर लेने की तब कहीं मामला संभला और स्थिति सामान्य हुई।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी, द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सौतेले पिता ने किया मासूम बच्ची को प्रताड़ित
Next: फैक्ट्री कर्मी से बाइक लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.