Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बिजली के खंबे से टकराकर बाइक सवार फैक्ट्री गार्ड की मौत
  • हरिद्वार

बिजली के खंबे से टकराकर बाइक सवार फैक्ट्री गार्ड की मौत

RNS INDIA NEWS 24/04/2021
rns featured image new

रुडकी। निजी फैक्ट्री में ड्यूटी पर जा रहे गार्ड की बाइक गोवर्धनपुर के पास बिजली के खंबे से जा टकराई। पुलिस ने घायल गार्ड को अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोवर्धनपुर चौकी पुलिस की सूचना के मुताबिक मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के मजलिसपुर तौफीर गांव निवासी मुकेश (30) पुत्र सुखपाल लक्सर की निजी फैक्ट्री में गार्ड था। वह ड्यूटी करने के लिए बाइक पर सवार होकर शेरपुर बेला, खानपुर होकर फैक्ट्री की ओर जा रहा था। गोवर्धनपुर के पास हाईवे पर अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। इस दुर्घटना में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर चौकी पुलिस ने उसे उठाकर इलाज के लिए एक अस्पताल भिजवाया। जानकारी मिलने पर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। असपताल में इलाज के दौरान गार्ड की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर गोवर्धनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रुडक़ी सिविल अस्पताल भेज दिया। चौकी के एसआई रूकम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजन तहरीर देंगे तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य में आज 5084 नए मामले, 81 की मौत
Next: प्रदेश में अन्य दुकानों की तरह शराब की दुकानें भी दोपहर 2 बजे के बाद बंद : सीएम

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.