Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • राज्य में आज 5084 नए मामले, 81 की मौत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • कोरोना

राज्य में आज 5084 नए मामले, 81 की मौत

RNS INDIA NEWS 24/04/2021
Corona

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना से हालात भयावह होते जा रहे हैं। स्थिति ये है कि संक्रिमतों की संख्या में अब हर दिन तेजी से इजाफा हो रहा है। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 5084 नए मामले आए हैं। ये एक दिन में आए अब तक के सर्वाधिक मामले हैं। इसके अलावा कोरोना संक्रमित 81 मरीजों की मौत भी हुई है। यह पहली बार है जब प्रदेश में एक दिन में इतनी मौत हुई हैं। अप्रैल में अब तक 47022 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 385 मरीजों की मौत हुई है। इससे साफ समझा जा सकता है कि कोरोना किस कदर कहर बरपा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से 36309 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 31225 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि संक्रमण दर चौदह फीसद रही है। दून पर कोरोना की सबसे ज्यादा मार पड़ रही है। जिले में 1736 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 43 मरीजों की मौत भी हुई है। सैंपल पॉजिटिविटी रेट 23 फीसद के करीब रहा है। वहीं, हरिद्वार में भी अब मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां 958 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा नैनीताल में 592 व ऊधमसिंहनगर में 378 मामले आए हैं। मैदानी के साथ ही पहाड़ी जिलों में भी कोरोना का प्रसार अब तेज होने लगा है। चंपावत में 321, पौड़ी गढ़वाल में 301, उत्तरकाशी में 215, टिहरी गढ़वाल में 190, पिथौरागढ़ में 123, अल्मोड़ा में 117, चमोली में 90, रुद्रप्रयाग में 53 व बागेश्वर में दस व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। इधर, विभिन्न जनपदों में 1466 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। बता दें कि अब तक प्रदेश में कोरोना के एक लाख 47 हजार 433 मामले आए हैं। जिनमें एक लाख आठ हजार 916 लोग स्वस्थ हो गए हैं। प्रदेश में सक्रिय मामले 33330 पहुंच गए हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 2102 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

उत्तरकाशी में कोरोना के दो सौ नए मामले : सीमांत जनपद उत्तरकाशी में कोरोना वायरस संक्रमण के दो सौ नए मामले सामने आए हैं। मोरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक सहित सभी नौ कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना पॉजिटिवों में हरिद्वार कुंभ से लौटे अधिकांश कर्मचारी शमिल हैं। वहीं, दो संक्रमितों की मौत हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड महामारी को देखते हुए अगले हफ्ते सोमवार से बुधवार भी सरकारी कार्यालय बंद
Next: बिजली के खंबे से टकराकर बाइक सवार फैक्ट्री गार्ड की मौत

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.51.06 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.