Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भोले के धाम में मिले राहुल और वरुण गांधी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

भोले के धाम में मिले राहुल और वरुण गांधी

RNS INDIA NEWS 07/11/2023
rns featured image new

देहरादून। केदारनाथ से रवाना होने से पहले बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के वेटिंग रूम में देश के दो बड़े गांधी भाइयों की मुलाकात हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अपने चचेरे भाई एवं भाजपा नेता वरुण गांधी से अचानक भेंट हुई और दोनों ने एक-दूसरे की कुशलक्षेम पूछी। राहुल गांधी रविवार को केदारनाथ दर्शन को पहुंचे थे, जबकि वरुण गांधी मंगलवार को यहां आए। राहुल केदारनाथ से रवाना होने को हेलीपैड की ओर बढ़ रहे थे। तभी उनकी नजर बीकेटीसी के वेटिंग रूम के बाहर खड़े वरुण गांधी पर पड़ी। राहुल ने फिर वरुण से मुलाकात की।  सुबह लगभग नौ बजे दोनों भाइयों की मुलाकात हुई। वरुण केदारनाथ में अपनी पत्नी और बेटी के साथ पहुंचे थे। हालांकि इन दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात चंद सेकेंड की ही रही। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने किसी को फोटो खींचने नहीं दिया। दोनों नेताओं की सार्वजनिक जगहों पर मुलाकात बेहद कम मौकों पर होती है। ऐसे में इस बार ये मुलाकात बाबा केदार के दर पर हुई। हालांकि इस मुलाकात को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही नेता कुछ भी कहने से बचते दिखे। उधर, बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजेय ने बताया कि समिति की तरफ से दोनों को बाबा केदार का प्रसाद भेंट किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य में एक लाख तक हो स्काउट गाइड की संख्या: राज्यपाल
Next: नरम नहीं छद्म हिंदुत्व की नीति पर चल रही कांग्रेस : भट्ट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वैध पास की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बैजनाथ पुलिस ने 8.77 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी
  • ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को बागेश्वर पुलिस ने लौटाए एक लाख रुपये, साइबर सेल की बड़ी सफलता
  • देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू
  • सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई
  • 15 जुलाई को होंगे ग्राम पंचायत उपप्रधानों के चुनाव, निर्वाचन कार्यक्रम जारी
  • सेवा पखवाड़ा के तहत शहरफाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.