Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नरम नहीं छद्म हिंदुत्व की नीति पर चल रही कांग्रेस : भट्ट
  • देहरादून

नरम नहीं छद्म हिंदुत्व की नीति पर चल रही कांग्रेस : भट्ट

RNS INDIA NEWS 07/11/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस नरम हिंदुत्व नहीं बल्कि छद्म हिंदुत्व की नीति पर चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धन या सत्ता लाभ के लिए ही भगवान का नाम लेती है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की केदारनाथ यात्रा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता लाभ के लिए ही धर्म का सहारा लेती है। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तो पैसा बनाने के लिए महादेव को भी नही छोड़ा। ईडी की जांच और गवाहों के बयानों में खुलासा हुआ है कि महादेव एप की सट्टेबाजी से उन्होंने छत्तीसगढ़ व देश के लोगों की गाढ़ी कमाई को हड़पा। भट्ट ने कहा कि ठीक यही हाल राजस्थान के मुख्यमंत्री का भी है। राहुल गांधी की यात्रा पर उन्होंने कहा कि यदि सही मायने में उनका भोले के दरबार में आकर विचार परिवर्तन हुआ है तो यहां से जाने के बाद वह सनातन का अपमान करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को समझाएंगे। राहुल गांधी की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नारे लगाए जाने के वीडियो पर भट्ट ने कहा कि मोदी लोकप्रिय नेता हैं और राहुल गांधी का मोदी विरोध जगजाहिर है। ऐसे में जनता की इस तरह की प्रतिक्रिया स्वाभाविक है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भोले के धाम में मिले राहुल और वरुण गांधी
Next: मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत 21 सड़कों को मंजूरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वैध पास की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बैजनाथ पुलिस ने 8.77 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी
  • ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को बागेश्वर पुलिस ने लौटाए एक लाख रुपये, साइबर सेल की बड़ी सफलता
  • देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू
  • सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई
  • 15 जुलाई को होंगे ग्राम पंचायत उपप्रधानों के चुनाव, निर्वाचन कार्यक्रम जारी
  • सेवा पखवाड़ा के तहत शहरफाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.