Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बीमार कार्मिकों की चुनाव ड्यूटी नहीं लगाने की मांग
  • टिहरी

बीमार कार्मिकों की चुनाव ड्यूटी नहीं लगाने की मांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2022
rns featured image new

नई टिहरी।  उत्तराखंड जनरल ओबीसी इम्प्लाईज एसोसियेशन ने जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम इवा श्रीवास्तव को पत्र सौंपकर विधानसभा चुनाव में गंभीर बीमार व कतिपय कारण से अक्षम कार्मिकों की ड्यूटी न लगाने की मांग है। एसोसियेशन ने पत्र में उप निर्वाचन अधिकारी एडीएम पर तथ्यों का संज्ञान लिये बगैर जबरन ड्यूटी लगाने का आरोप लगाते हुये डीएम ने उचित कार्यवाही की मांग की।
पत्र के माध्यम से एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष डीपी चमोली, महासचिव राकेश भट्ट, मुख्य प्रवक्ता कमल नयन रतूड़ी व उपाध्यक्ष त्रिलोक नेगी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराया है कि जनपद में सभी कार्मिक पूरे मनायोग से चुनावी ड्यूटी के लिए तत्पर हैं। लेकिन संज्ञान में आया है कि गंभीर रूप से बीमार, जनपद के बाहर स्थानांतरित तथा ऐसे कार्मिक विपरीत परिस्थितियों के चलते चुनावी ड्यूटी करने में अक्षम हैं। उनकी जबरन ड्यूटी लगाकर व प्रशिक्षण में उपस्थित न हो पाने पर नोटिस रोकने का नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। ड्यूटी पर निर्णय लेने के एडीएम को अधिकृत किया गया है, लेकिन एडीएम जबरन ड्यूटी लगाकर तथ्यों का संज्ञान नहीं ले रहे हैं। जिससे जबरन ड्यूटी के चलते कार्मिकों के साथ अप्रिय घटना घटित हो सकती है। इसलिए जो कार्मिक चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने की पात्रता रखते हैं। उन्हें मुक्त किया जाय। महिला कार्मिकों की समस्याओं को देखते हुये पति-पत्नी में किसी एक की ड्यूटी लगाई जाय। कोरोना काल को देखते हुये एसोसियेशन ने सभी चुनावी ड्यूटी कार्मिकों को 50 लाख के जीवन बीमा से आच्छादित करने की भी मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चिकित्सा सेवा में कमी पर बीमा कंपनी पर ठोका हर्जाना
Next: उत्तराखंड की सबसे चर्चित सीट बन रही श्रीनगर: जुगराण

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी, नौ जून को होगा मतदान

RNS INDIA NEWS 26/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.