Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर में खनन माफिया ने वनकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाया
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में खनन माफिया ने वनकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाया

RNS INDIA NEWS 16/12/2023
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  बोर नदी में अवैध खनन की सूचना पर वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। माफिया ने वन कर्मियों के उपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। वन कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं खनन करते पकड़े गए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को माफिया जबरन छीनकर ले गए। वनकर्मी ने गूलरभोज चौकी में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बरहैनी रेंज के अंतर्गत आने वाली बोर नदी महोली जंगल क्षेत्र में वन कर्मियों को अवैध खनन होने की सूचना मिली थी। बीते शुक्रवार की दोपहर नदी के पास गश्त कर रहे अनुभाग अधिकारी और वन रक्षक दीपक नेगी तथा वन बीट अधिकारी रणजीत सिंह सूचना पर मोहली जंगल की बोर नदी में पहुंच गए। आरोप है कि वहां पर कुछ लोग अवैध खनन कर रहे थे। टीम को आता देख माफिया में हड़कंप मच गया और लोग वहां से फरार हो गए, लेकिन एक ट्रैक्टर, जिसमें रेता भरा था, वह जल्दबाजी में नदी में फंस गया। इन दोनों वनकर्मियों ने इस ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। आरोप है कि वहां मौजूद छह से अधिक माफिया ने वनकर्मियों से अभद्रता करते हुए जबरन उनसे ट्रैक्टर छीन लिया। वन कर्मियों ने इसे रोकने का प्रयास किया तो दबंगों ने वनकर्मियों के उपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। इसपर वनकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। इसकी सूचना वनकर्मियों ने अपने रेंजर प्रदीप असगोला को दी। इसके बाद रेंजर ने यह सूचना अपने आलाधिकारियों को देकर तत्काल एक टीम का गठन करते हुए नदी में छापेमारी की। टीम ने ट्रैक्टर और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया और उनका पीछा भी किया, लेकिन माफिया फरार हो गए। पीड़ित वनकर्मी रणजीत सिंह ने गूलरभोज चौकी में तहरीर देकर 3 नामजद तथा उसके अन्य साथियों के खिलाफ वनकर्मियों को कुचलने का प्रयास करने तथा जबरन वाहन ले जाने की शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।

हमारे दो कर्मी गश्त पर थे, जिन्होंने बोर नदी में अवैध खनन होता देखा। इसके बाद उन्होंने मौके से एक वाहन को पकड़ा था, लेकिन वाहन चालक ने इन दोनों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया और जब पीछा कर वाहन को पकड़ा गया तो माफिया जबरन वाहन छीनकर ले गए। घटना की तहरीर गूलरभोज चौकी में दी है, साथ ही अपने उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।  -प्रदीप असगोला, रेंजर बरहैनी रेंज बाजपुर।
घटना की तहरीर गूलरभोज चौकी पुलिस को प्राप्त हो गई है। घटना से उच्चधिकारियों को अवगत कराया गया है, मामले में अभी मुकद्मा दर्ज नहीं हुआ है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।  -भुवन चंद्र जोशी, एसओ गदरपुर।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिना रजिस्ट्रेशन के चलते मिले शहर में कई होटल
Next: बंदूक समेत रजाई में सोता मिला पुलिसकर्मी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.