Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिना रजिस्ट्रेशन के चलते मिले शहर में कई होटल
  • देहरादून

बिना रजिस्ट्रेशन के चलते मिले शहर में कई होटल

RNS INDIA NEWS 16/12/2023
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  शहर के होटल और रेस्टोरेंट में सीवरेज और कूड़ा निस्तारण से लेकर अन्य इंतजामों की जांच के लिए एसडीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई होटल बिना रजिस्ट्रेशन के चलते मिले। इस पर संबंधित होटल संचालकों को नोटिस जारी किया गया। शनिवार सुबह एसडीएम योगेश मेहरा की अगुवाई में नगर निगम और अन्य विभागों की संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र में गंगा किनारे संचालित होटल और रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया। होटल में विभागीय अधिकारियों ने ड्रेनेज सिस्टम, कूड़ा निस्तारण और सीवरेज की व्यवस्था को देखा। रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेजों की जांच भी की गई। अचानक चली कार्रवाई से दिनभर शहर के होटल और रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही। एसडीएम ने बताया कि डीएम सोनिका के निर्देश पर यह निरीक्षण किया जा रहा है। अभी करीब आधा दर्जन होटल और रेस्टोरेंटों की जांच की गई। नगर क्षेत्र में संचालित सभी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर समिति को दी जाएगी। इसके बाद यह रिपोर्ट एनजीटी में पेशी होगी। बताया कि होटल का रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वालों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है। टीम में तहसीलदार चमन सिंह, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एएसओ एसके डिमरी, नगर निगम के ईई दिनेश उनियाल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में पक्षपात का आरोप, महिला ने सीएम को भेजा ज्ञापन
Next: बाजपुर में खनन माफिया ने वनकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाया

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.