Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बंदूक समेत रजाई में सोता मिला पुलिसकर्मी
  • नैनीताल

बंदूक समेत रजाई में सोता मिला पुलिसकर्मी

RNS INDIA NEWS 16/12/2023
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।   सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। एसडीएम कोर्ट से लेकर कोषागार तक के मुख्य गेट रातभर खुले रहते हैं। यही नहीं इनकी सुरक्षा में तैनात होमगार्ड, चौकीदार और हथियारबंद पुलिसकर्मी चैन की नींद सोए रहते हैं। ये खुलासा कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत द्वारा शुक्रवार देर रात मारे गए छापे से हुआ है। उन्हें छापे में तहसील परिसर का चौकीदार ड्यूटी से गायब मिला। एसडीएम कोर्ट का होमगार्ड ड्यूटी करने के बजाय अपने कमरे में गहरी नींद में मिला। यही नहीं, कोषागार की रखवाली करने के बजाय हथियारबंद पुलिसकर्मी अपनी बंदूक साथ लेकर रजाई में सो रहा था। कमिश्नर ने मामले में सभी का स्पष्टीकरण तलब किया है। मामला बीते शुक्रवार की रात की है। रात पौने 12 बजे के आसपास कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत शहर में निरीक्षण को निकले। उन्होंने एसडीएम कार्यालय, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय, तहसील और कोषागार कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। एसडीएम कोर्ट में एक होमगार्ड ड्यूटी से गैरहाजिर मिला। ऊपर बने कमरे में देखा तो वही होमगार्ड ड्यूटी कक्ष में खर्राटे भर रहा था। एसडीएम कोर्ट परिसर के दोनों मुख्य गेट तक बंद नहीं किए गए थे। तहसील परिसर का गेट खुला देख कमिश्नर अंदर घुसे तो चौकीदार कहीं नजर नहीं आया। आगे बढ़ते ही कोषागार का मुख्य गेट खुला मिला। कमिश्नर यहां गार्ड रूम के अंदर पहुंचे तो ड्यूटी में लगा पुलिसकर्मी अपनी बंदूक के साथ लेकर रजाई ओढ़कर नींद निकालता मिला। जबकि, ठीक सामने कोतवाली है और उसके पास में पुलिस महकमे के कई बड़े अफसरों का दफ्तर भी है। अपने सामने कमिश्नर को देख लापरवाह पुलिसकर्मियों से कुछ कहते नहीं बना। इन सभी को फटकार लगाते हुए कमिश्नर ने स्पष्टीकरण मांगा है। शनिवार को आयुक्त ने क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, कमांडेंट होमगार्ड और सीओ को अपने कार्यालय में तलब किया। जहां उन्होंने सभी को नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए। कहा कि भविष्य में कोताही होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कमिश्नर ने रात की ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को कार्यालयों के गेटों पर ताला लगाने के निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाजपुर में खनन माफिया ने वनकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाया
Next: बड़े अफसर के बिगड़ैल बेटे की करतूत, दोस्तों के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड को पीटा; फिर चढ़ा दी एसयूवी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.