Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बारिश से लुढक़ा पारा
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

बारिश से लुढक़ा पारा

RNS INDIA NEWS 29/07/2020
default featured image

रुडक़ी। शहर और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को करीब सवा घंटे तेज बारिश हुई। जबकि दिनभर में रुक-रुककर रिमझिम बारिश भी होती रही। बरसात के कारण एक ही दिन में शहर के अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान लुढक़कर 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। सुबह से ही आसमान में काले घने बादलों ने डेरा डाले रखा। वहीं सुबह करीब साढ़े दस बजे शहर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश शुरू हुई। इसके बाद दोपहर बारह बजे तक तेज बारिश होती रही। कुछ देर बारिश थमने के बाद भी रुक-रुककर कर हल्की बारिश होती रही। साथ ही आसमान में बादलों का पहरा रहा। झमाझम बारिश होने से जनता को गर्मी से कुछ सुकून जरूर मिला, लेकिन जगह-जगह जलभराव होने से दिक्कत भी झेलनी पड़ी। शहर में लगभग 60 मिमी बरसात दर्ज की गई। उधर, आइआइटी रुडक़ी के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि-मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले में दो अगस्त तक मौसम इसी प्रकार का बने रहने का अनुमान है। मध्यम से घने बादल छाए रहने के साथ ही बरसात की संभावना है। 30-31 जुलाई को जिले में कुछ स्थानों पर (25 फीसद हिस्सों में) भारी (65.5 मिमी-115.5 मिमी प्रतिदिन) से बहुत भारी (115.6 मिमी-204.4 मिमी प्रतिदिन) बरसात होने का पूर्वानुमान है। वहीं एक और दो अगस्त को भारी बरसात व आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी, मुकदमा दर्ज
Next: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हो सुरक्षा के इंतजाम

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.