Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बंद घर में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, गैंगस्टर सहित दो गिरफ्तार
  • देहरादून

बंद घर में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, गैंगस्टर सहित दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/04/2023
rns featured image new

विकासनगर। हरबर्टपुर चौकी क्षेत्र में बंद मकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने गैंगस्टर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके कब्जे से चोरी के कीमती जेवरात भी बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जगमोहन सिंह राणा पुत्र प्रेमसिंह राणा निवासी हाथीबड़कला निकट सर्वे गेट थाना डालनवाला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पांवटा स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी हरबर्टपुर के एक निजी शिक्षण संस्थान में शिक्षिका है और आसनबाग हरबर्टपुर में किराये के कमरे में रहते हैं। बताया कि 16 अप्रैल को वह पत्नी के साथ देहरादून रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गये थे। 19 अप्रैल को जब घर लौटे तो कमरों के ताले टूटे मिले। आलमारी में रखी पत्नी की सोने की अंगूठी, कान की बाली मंगल सूत्र आदि गायब थे। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले। 27 अप्रैल को पुलिस ने गैंगस्टर ऐक्ट में निरुद्ध शुभम त्यागी पुत्र शिवकुमार त्यागी निवासी रसूलपुर व सन्नी खन्ना पुत्र विनोद कुमार खन्ना निवासी डाकपत्थर चौक विकासनगर को चोरी के सोने-चांदी के जेवरातों के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा तरमीम कर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। चौकी प्रभारी पंकज कुमार, एसआई एसओजी दीपक धारीवाल, कांस्टेबल अमित कुमार, कुलदीपसिंह, प्रवीण कुमार, रजनीश कुमार, जितेंद्र कुमार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना में केबल कारोबारी की मौत
Next: 15 सूत्रीय मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने दिया सांकेतिक धरना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.