Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • 15 सूत्रीय मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने दिया सांकेतिक धरना
  • पौड़ी

15 सूत्रीय मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने दिया सांकेतिक धरना

RNS INDIA NEWS 28/04/2023
rns featured image new

पौड़ी। जिला अस्पतालों, पुलिस अस्पतालों, टीबी क्लीनिकों व इमरजेंसी सेवाओं में फार्मासिस्टों के पदों में वृद्धि करने, फार्मासिस्ट संवर्ग की राजपत्रित व अराजपत्रित सेवा नियमावली में संशोधन करने एवं फार्मासिस्ट एवं चीफ फार्मासिस्ट के पदों को यथाशीघ्र जीओ जारी करने समेत 15 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सांकेतिक धरना दिया। इस मौके पर उन्होंने डीएम व सीएमओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। इस मौके पर संगठन ने परिवहन मंत्री चंदन राम दास के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सीएमओ कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में शासन स्तर पर संगठन की मांगों को लेकर कई दौर की बैठकें और वार्ता की गई। लेकिन आज तक उन मांगों पर कोई सरकारात्क कार्रवाई नहीं हो पायी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आरपी कोहली ने कहा कि संगठन की ओर से दर्जनों बार शासन से पत्राचार किया गया। बावजूद इसके आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पायी। कहा कि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर नरेंद्र सिंह लिंगवाल, बृजमोहन थपलियाल, मनोज कुमार, रवींद्र कुमार, जेपी टम्टा, एसएस रौथाण, नीलम भट्ट, सुमनलता रावत, सुशील मैंदोलिया, जीएस रावत आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंद घर में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, गैंगस्टर सहित दो गिरफ्तार
Next: आईएचएम देहरादून के प्रधानाचार्य डॉ0 जगदीप खन्ना व एचओडी फूड प्रोडक्शन मनीष भारती ने की राज्यपाल से भेंट

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.