

हल्द्वानी(आरएनएस)। एचएमटी रानीबाग की 58 एकड़ जमीन, कुमाऊं के ऐतिहासिक निरीक्षण भवनों और किच्छा के प्राग फार्म समेत प्रदेश की सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी के विरोध में गुरुवार को महानगर कांग्रेस ने एचएमटी फैक्ट्री के गेट नंबर दो पर धरना दिया। विधायक सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सरकारी जमीनों को जनहित में इस्तेमाल करने के बजाय निजी व्यावसायिक हितों को सौंपने की नीति पर चल रही है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि प्रदेश की जमीन और धरोहरों को बचाने के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा। धरने की अध्यक्षता गोविंद सिंह बिष्ट ने की और संचालन एचएमटी के पूर्व यूनियन नेता गिरीश पांडे ने किया। प्रदर्शन में हेमंत बगड़वाल, हरीश पनेरू, भोला दत्त भट्ट, गुरप्रीत प्रिंस, डॉ. मयंक भट्ट, मलय बिष्ट, नरेश अग्रवाल, मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, जीवन कार्की, सालीम सिद्दीकी, हेमंत साहू, शोभा बिष्ट, मधु सांगुड़ी, गीता बहुगुणा, साइमा सिद्दीकी, भगवती जोशी, रेणु तोमर, भगवती बिष्ट, नीमा भट्ट, पुष्पा नेगी, कम्मो रानी, कनक, शबनम, महेशानंद, बहादुर बिष्ट, प्रकाश पांडे, वीरेंद्र चौहान, हेम जोशी, जगमोहन बगड़वाल, वरुण भाकुनी, किरण माहरा, हेम दुर्गापाल, दीप पाठक, अवध बिहारी शर्मा, गिरीश पांडे, महेंद्र कुमार, सुमित कुमार, ज्ञान सिंह थापा आदि मौजूद रहे।



