Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बहुउद्देशीय शिविर में डीएम ने जनता से किया सीधा संवाद
  • ऊधम सिंह नगर

बहुउद्देशीय शिविर में डीएम ने जनता से किया सीधा संवाद

RNS INDIA NEWS 19/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत ग्राम दरऊ में सोमवार को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर एवं विशेष तहसील दिवस का आयोजन किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज दरऊ में आयोजित इस शिविर में डीएम ने जनता से सीधा संवाद किया। शिविर में प्राप्त 109 शिकायतों में से 63 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, जिससे आमजन को सीधे योजनाओं का लाभ मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1535 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में 5 विरासत, 31 स्थायी निवास, 13 जाति, 23 आय, 2 उत्तरजीवी, 9 चरित्र, 6 परिवार रजिस्टर नकल प्रमाणपत्र जारी किए गए। इसके अलावा 17 शौचालय आवेदन, 15 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, 10 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, 5 बच्चों का अन्नप्राशन, 5 नंदा गौरा योजना आवेदन, 4 पीएम मातृ वंदना योजना, 4 शादी अनुदान के चेक, 2 दिव्यांग व्हीलचेयर तथा 45 विभिन्न पेंशन स्वीकृत की गईं। शिक्षा विभाग ने 44 छात्राओं को साइकिल के चेक वितरित किए। कृषि विभाग ने 2 लाभार्थियों को कृषि उपकरण खरीद अनुदान के चेक और 4 स्वयं सहायता समूहों को कुल 3 लाख रुपये के चेक प्रदान किए। शिविर में 6 परिवार रजिस्टर प्रमाणपत्र, 12 दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किए गए और 59 आधार कार्ड नए बनाए और अपडेट किए गए। कुल 24 विभागों ने स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर का कुल 2591 क्षेत्रवासियों ने लाभ उठाया। इस दौरान सीडीओ दिवेश शाशनी, एसडीएम गौरव पांडेय, तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, दर्जाधारी खतीब अहमद, नरेन्द्र बागवानी, प्रधान पति गफ्फार खान, जितेंद्र गौतम, गोल्डी गोराया, रविकांत वर्मा सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुरक्षा दीवार निर्माण के बाद मलबा नहीं हटाने पर पार्षद आक्रोशित
Next: विवाद के बाद 484 गांव की महापंचायत में हुआ फैसला, 2026 में ही होगी नंदा की बड़ी राजजात

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.