Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • विवाद के बाद 484 गांव की महापंचायत में हुआ फैसला, 2026 में ही होगी नंदा की बड़ी राजजात
  • उत्तराखंड
  • चमोली

विवाद के बाद 484 गांव की महापंचायत में हुआ फैसला, 2026 में ही होगी नंदा की बड़ी राजजात

RNS INDIA NEWS 19/01/2026
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। मां नंदा धाम कुरुड़ को पर्यटन मानचित्र पर उच्च स्थान देने सहित नंदाजात 2026 को लेकर विवाद के बीच नंदा नगर ब्लॉक सभागार में 484 गांव की महापंचायत हुई। महापंचायत में निर्णय लिया गया कि नंदा की बड़ी जात इसी वर्ष होगी। मां नंदा देवी सिद्धपीठ मंदिर कुरुड़ आयोजन समिति का हुआ गठन। कर्नल (सेनि) हरेंद्र सिंह रावत को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। निर्णय लिया गया कि आगामी 23 जनवरी वसंत पंचमी पर बड़ी जात का मुहूर्त निकाला जाएगा और जात भव्य रूप से संचालित की जाएगी। बता दें कि रविवार को नंदा राजजात 2026 को श्रीनंदा राजजात समिति नौटी स्थगित करने का फैसला ले चुकी है, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था, जिसके बाद आज महापंचायत हुई थी।
राजजात स्थगित करने का यह बताया था कारण: इस साल मलमास होने के कारण यात्रा सितंबर माह के अंत में समाप्त होने, यात्रा समाप्ति पर बुग्यालों में बर्फ होने, राजजात के पड़ावों पर ढांचागत सुविधा के कार्य नहीं होने और प्रशासन के पुनर्विचार पत्र पर समिति ने इसका फैसला लिया। अब वसंत पंचमी को राजजात किस वर्ष होगी इसका कार्यक्रम जारी किया जाएगा। कांसुवा-नौटी से होमकुंड और वापस नौटी तक होने वाली सचल महाकुंभ श्रीनंदा देवी राजजात का इंतजार बढ़ गया है। बीते तीन वर्षों से समिति ने इस वर्ष अगस्त-सितंबर माह में यात्रा प्रस्तावित की थी लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। रविवार को कर्णप्रयाग में आयोजित श्रीनंदा देवी राजजात समिति की कोर कमेटी की बैठक की गई।
समिति के अध्यक्ष और कांसुवा के राजकुंवर डॉ. राकेश कुंवर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बीते वर्ष अक्तूबर माह में हुई अध्ययन यात्रा की रिपोर्ट और प्रशासन के पुनर्विचार पत्र को आधार बनाया गया। साथ ही कहा गया कि मई-जून में मलमास के कारण होमकुंड में पूजा की तिथि 20 सितंबर पड़ रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बहुउद्देशीय शिविर में डीएम ने जनता से किया सीधा संवाद
Next: कृषि सहायकों का बढ़ाया गया मानदेय

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.