Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बहादराबाद पुलिस ने दबोचे अंतर्राज्यीय मोबाईल चोर गिरोह के सदस्य
  • हरिद्वार

बहादराबाद पुलिस ने दबोचे अंतर्राज्यीय मोबाईल चोर गिरोह के सदस्य

RNS INDIA NEWS 30/05/2022
rns featured image new

हरिद्वार। थाना बहादराबाद पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोबाईल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के पांच मोबाईल फोन बरामद हुए हैं। जिनमें से दो थाना बहादराबाद क्षेत्र तथा तीन भगवानपुर व श्यामपुर थाना क्षेत्र के चिड़ियापुर से चोरी किए गए थे। बहादरबाद थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि दानिश पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम भैसा थाना मवाना जनपद मेरठ यूपी हाल निवासी ग्राम बढेडी राजपूताना ने उनके घर से दो मोबाईल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद चोरों की तलाश के गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नहर पटरी पुल पथरी के समीप बाईक सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से थाना क्षेत्र से चोरी किए गए दो मोबाईल सहित कुल पांच मोबाईल फोन बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अजहर, सद्दाम व मंजूर निवासी कस्बा व थाना किरतपुर बिजनौर यूपी बताए। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अन्तर्राज्यीय गिरोह के शातिर अपराधी हैं तथा पूर्व में चोरी, आर्म्स एक्ट व रूड़की कारागार पर फायरिंग मामले में कोतवाली गंगनहर तथा कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सद्दाम प्रवीण वाल्मिीकि गैंग का सक्रिय सदस्य है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, एसआई गजेंद्र सिंह रावत, एसआई हेमदत्त भारद्वाज, कांस्टेबल बलवीर सिंह, सुनील चौहान, दिनेश चौहान, गुरमीत सिह व हरजिन्दर सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बस में बैठते ही एक सवारी की मौत
Next: एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से निकाले पांडवसेरा में फंसे ट्रैकर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.