Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से निकाले पांडवसेरा में फंसे ट्रैकर
  • रुद्रप्रयाग

एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से निकाले पांडवसेरा में फंसे ट्रैकर

RNS INDIA NEWS 30/05/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। मद्महेश्वर-पांडवसेरा ट्रैक में फंसे 7 ट्रैकर एवं पोर्टरों को सोमवार को सुरक्षित निकाल दिया गया। एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करते हुए सभी 7 लोगों को पांडवसेरा से गौचर हेलीपैड लाया गया। जहां से उन्हें आईटीबीपी गौचार के अस्पताल में रखा गया। सभी ट्रैकर सुरक्षित हैं। ला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि 28 मई को जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र को सूचना मिली है कि पांडवसेरा सेरा ट्रैक पर कुछ ट्रैकर फंसे हुए हैं। सूचना जिलाधिकारी को दी गई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को राहत व बचाव की जिम्मेदारी दी गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में स्थानीय लोगों से संपर्क किया गया और जानकारी मिली कि पांडवसेरा ट्रैक पर कुछ ट्रैकर व पोर्टर गए हैं। साथ ही उनसे सम्पर्क किया गया तो जानकारी मिली कि फंसने वालों में ट्रैकर श्रीनिवासन निवासी गाजियाबाद उ.प्र. अजय सिंह निवासी गोरखपुर, अजय नेगी निवासी पौड़ी उत्तराखंड तथा रांसी रुद्रप्रयाग निवासी पोर्टर अरविन्द नेगी, प्रेम सिंह, राकेश और नारायण सिंह शामिल हैं। शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू करने के लिए चॉपर भेजा गया किंतु मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू नहीं किया जा सका। जबकि सोमवार सुबह एयर फोर्स के दो हैलीकॉप्टर द्वारा सुबह 5.30 बजे रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। जबकि 6.45 बजे सभी ट्रैकरों को पिकअप किया गया। इनमें श्रीनिवासन, अजय सिंह, अजय नेगी को सुबह 7.40 बजे गौचर हैलीपेड लाया गया जहां से उपचार के लिए एमआई रूम गौचर लाया गया। जहां डॉक्टर विशाल चौधरी की रेख देख मे उपचार किया जा रहा है। तीनों लोग ठीक हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टर अपने गांव रांसी के लिए रवाना हो गए हैं। रेस्क्यू अभियान में आईटीबीपी, एयर फोर्स, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के जवान शामिल थे। डीडीएमओ नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सभी ट्रैकर और पोर्टर सुरक्षित हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बहादराबाद पुलिस ने दबोचे अंतर्राज्यीय मोबाईल चोर गिरोह के सदस्य
Next: 4.28 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये बदरीनाथ के दर्शन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.