Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बागेश्वर नगर अब सीसीटीवी की नजर में, नगर के मुख्य स्थानों में लगे सीसीटीवी
  • बागेश्वर

बागेश्वर नगर अब सीसीटीवी की नजर में, नगर के मुख्य स्थानों में लगे सीसीटीवी

RNS INDIA NEWS 11/07/2021
IMG-20210711-WA0007.jpg

बागेश्वर। आज 11 जुलाई को अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर की अध्यक्षता में कोतवाली बागेश्वर में सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर क्षेत्रान्तर्गत अपराधों की रोकथाम हेतु जनपद पुलिस द्वारा नगर के मुख्य-मुख्य स्थानों पर 4 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये, जिनका कोतवाली परिसर में स्थित डी0सी0आर0 कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कन्ट्रोल रूम से पुलिस द्वारा लगातार नगर क्षेत्र की निगरानी की जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार की यातायात व्यवस्था बाधित होने या दुर्घटना होने पर पुलिस द्वारा शीघ्रता से कार्यवाही की जायेगी। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चन्दन राम दास विधायक बागेश्वर द्वारा जनपद पुलिस के सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का उद्घाटन किया गया तथा कन्ट्रोल रूम से नगर क्षेत्र की व्यवस्था चैक की गई। कार्यक्रम में विधायक द्वारा नगर क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था हेतु सीसीटीवी कैमरे की उपयोगिता के बारे में बताते हुए भविष्य में नगर क्षेत्र की सुरक्षा के दृष्टिगत लगभग 15 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की बात कही। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधों की रोकथाम के लिये नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने हेतु विधायक बागेश्वर द्वारा विधायक निधि से जनपद पुलिस को पांच लाख रुपये की धनराशि दिए जाने का पुलिस की ओर से विधायक चन्दन राम दास का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही कार्यक्रम में आये हुए गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भी इस कार्य के लिये विधायक का आभार व्यक्त किया गया। इसके उपरान्त कार्यक्रम में कल रात भारी बारिश के कारण सुमगढ़ में हुए हादसे में मृत लोगों की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी बागेश्वर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, नगर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी के स्कूटर के साथ आरोपी गिरफ्तार
Next: कैबिनेट मंत्री उनियाल ने दिया रोडवेज कर्मियों को आश्वासन

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.