Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चोरी के स्कूटर के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

चोरी के स्कूटर के साथ आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/07/2021
rns featured image new

विकासनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौ जुलाई को अटकफार्म निवासी एक ग्रामीण ने सेलाकुई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक जुलाई को वह घर में नहीं थे। लेकिन जब वह घर पहुंचे तो घर से स्कूटर गायब मिला। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु की। शनिवार देर रात को पुलिस ने आरोपी को स्कूटर सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने चोरी का मुकदमा तरमीम कर आरोपी को जेल भेज दिया है। अमित कलूड़ा पुत्र नैन सिंह कलूड़ा, निवासी अटक फार्म खैरी सेलाकुई की नौ जुलाई शुक्रवार को दी तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस की ने टीमें गठित कर घटना वाले दिन व उसके बाद क्षेत्र में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुराने वाहन चोरों के रिकार्ड खंगाले। जिसके बाद शनिवार देर रात को मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने राजावाला रोड पर चोरी के स्कूटर के साथ आरोपी मोहम्मद जरीफ पुत्र रशीद अहमद, निवासी लेन नंबर चार आजाद कॉलोनी टर्नर रोड थाना पटेल नगर जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया। पुलिस की टीम में एसआई प्रवेश रावत, कांस्टेबल दीपक चौहान, संजय कुमार, बृजपाल सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश से मलबा आने से जौनसार के एक दर्जन मोटर मार्ग बंद
Next: बागेश्वर नगर अब सीसीटीवी की नजर में, नगर के मुख्य स्थानों में लगे सीसीटीवी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.