Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बच्ची के अपहरण मामले में आठ साल से फरार इनामी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

बच्ची के अपहरण मामले में आठ साल से फरार इनामी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  ट्रांजिट कैंप पुलिस ने बच्ची के अपहरण मामले में आठ साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पहचान छिपाकर हरिद्वार में ई-रिक्शा चला था। मंगलवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 28 मई 2017 को ट्रांजिट कैंप निवासी एक व्यक्ति ने अपनी आठ वर्षीय बेटी के अपहरण की तहरीर पुलिस को दी थी। आरोप था कि सुनील उर्फ अनिल नामक व्यक्ति बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस पर थाना ट्रांजिट कैंप में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी बच्ची के साथ दिखाई दिया, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई करते हुए 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। लंबे समय से फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग के साथ आधुनिक सर्विलांस तकनीक का सहारा लिया। इसी दौरान उसकी लोकेशन हरिद्वार में मिली। सोमवार को गठित पुलिस टीम ने 44 वर्षीय अनिल उर्फ पप्पू पुत्र घासीराम निवासी जिगर कॉलोनी थाना सिविल लाइन, मुरादाबाद यूपी को हरिद्वार के सीसीआर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बच्ची को ट्रेन से हरिद्वार ले गया था, जहां भीड़ में वह उससे बिछड़ गई। डर के कारण वह वर्षों तक हरिद्वार में छिपकर ई-रिक्शा चलाता रहा और परिवार से भी दूर किराये के मकान में रहता था। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता हत्याकांड की जांच पर उठाए सवाल
Next: वन विहार लूटकांड का खुलासा, पीड़ित का रिश्तेदार निकला साजिशकर्ता

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.