Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वन विहार लूटकांड का खुलासा, पीड़ित का रिश्तेदार निकला साजिशकर्ता
  • देहरादून

वन विहार लूटकांड का खुलासा, पीड़ित का रिश्तेदार निकला साजिशकर्ता

RNS INDIA NEWS 13/01/2026
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। पटेलनगर क्षेत्र के वन विहार में आठ जनवरी की रात हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि वारदात का मास्टरमाइंड पीड़ित की फूफेरी बहन का पति ही था, जिसने जमीन के सौदे की बड़ी रकम घर में होने की गलत जानकारी के आधार पर लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम और हथियार बरामद कर लिए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में बुशरान राणा नामक व्यक्ति को मास्टरमाइंड के रूप में पकड़ा गया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह शिकायतकर्ता शराफत की बुआ का दामाद है और कपड़ों की फेरी का काम करता है। उसे यह जानकारी मिली थी कि शराफत ने सहारनपुर स्थित अपनी जमीन का सौदा किया है और बयाने के रूप में उसे लगभग एक करोड़ 80 लाख रुपये मिले हैं। इसी लालच में उसने अपने साथियों के साथ लूट की योजना बनाई।

पुलिस के अनुसार घटना वाली रात बुशरान राणा अपने साथियों आसिफ, इरफान, राजकुमार और वासिफ को लेकर शराफत के घर पहुंचा। उसने साथियों को मकान दिखाया और खुद वहां से हट गया, ताकि उसकी पहचान न हो सके। आरोपियों ने घर में घुसकर हथियारों के बल पर परिजनों को बंधक बनाया, लेकिन जमीन का सौदा निरस्त हो जाने के कारण घर में वह रकम नहीं थी, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। लुटेरे केवल एक लाख रुपये नकद और कुछ जेवर ही ले जा सके।

घटना के बाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीमें गठित की गईं। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान हुई। इसके बाद चेकिंग के दौरान तेलपुर चौक के पास से सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 91 हजार रुपये नकद, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस और दो चाकू बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में बुशरान राणा निवासी शिवपुरी नई बस्ती, थाना खतौली, जिला मुजफ्फरनगर, आसिफ उर्फ बबलू निवासी शिव मंदिर रोड, खतौली, जिला मुजफ्फरनगर, इरफान निवासी किजियान मोहल्ला, मुजफ्फरनगर, राजकुमार उर्फ अनिल निवासी ग्राम उमरपुर, थाना बुढ़ाना, जिला मुजफ्फरनगर और वासिफ निवासी कजियान मोहल्ला, रहमतनगर, कस्बा बघरा, जिला मुजफ्फरनगर शामिल हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बच्ची के अपहरण मामले में आठ साल से फरार इनामी गिरफ्तार
Next: चोरी के शक में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.