Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अतिथि शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिक्षा मंत्री से मुलाकात
  • पौड़ी

अतिथि शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिक्षा मंत्री से मुलाकात

RNS INDIA NEWS 15/12/2022
rns featured image new

अतिथि शिक्षकों के हितों को लेकर सरकार गंभीर: रावत

श्रीनगर गढ़वाल। सुरक्षित भविष्य की मांग को लेकर श्रीनगर में अतिथि शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री से सुरक्षित भविष्य व तदर्थ नियुक्ति दिलाए जाने की मांग की। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अतिथि शिक्षकों के हितों को लेकर सरकार गंभीर है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल अतिथि शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष पौड़ी रेखा रावत, विनोद कोहली, विपिन नौटियाल व कांति किमोठी ने कहा कि देहरादून में अपनी मांगों को लेकर अतिथि शिक्षक धरना देने को मजबूर हो रखे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अतिथि शिक्षक दुर्गम के स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नियमित नियुक्ति होने पर उन्हें बार-बार प्रभावित होना पड़ रहा है। जिसके कारण समस्त अतिथि शिक्षक अपने सुरक्षित भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने मंत्री से उनके भविष्य को देखते हुए उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिए जाने का अनुरोध किया। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि नियमित नियुक्ति होने पर प्रभावित होने वाले गेस्ट टीचर को अन्य स्कूलों में नियुक्ति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अतिथि शिक्षकों के हितों को लेकर गंभीर है। कहा बोर्ड की परीक्षाएं नजदीक हैं। ऐसे में अतिथि शिक्षकों को छात्र-छात्राओं की पढ़ाई की ओर ध्यान देना चाहिए। कहा सरकार के स्तर से अतिथि शिक्षकों के हितों को देखते हए सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकोंजो भी संभव होगा उसे किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में काम कर रहे अतिथि शिक्षकों के पदों को रिक्त न माने जाने का प्रयास भी किया जा रहा है। परीक्षाएं नजदीक होने व छात्र हित को देखते हुए उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों को इस समय धरना प्रदर्शन से बचना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 18 दिसंबर को होगा उपनल महासंघ पौड़ी जिला कार्यकारिणी चुनाव
Next: राप्रावि टांटवाला में संचालित ई-हब में बच्चों के साथ कामकाजी महिलाएं भी सीखेंगी कंप्यूटर

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.