Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर बंटे व्यापारी
  • पौड़ी

अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर बंटे व्यापारी

RNS INDIA NEWS 23/07/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम, पुलिस एवं तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने नालियों के ऊपर एवं फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की कार्यवाही के समर्थन व विरोध में व्यापारी बंटे हुए दिखे। मौके पर प्रशासन ने छह व्यापारियों के चालान काटे, जबकि बड़ी मात्रा में अतिक्रमण कर लगाए गए सामान को जब्त भी किया। शुक्रवार को एसडीएम अजयवीर सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पीपल चौरी से गणेश बाजार, गोला बाजार व सब्जी मंडी में नालियों व फुटपाथ के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाने के दौरान प्रशासन को व्यापारियों का विरोध भी झेलना पड़ा। व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन को हमेशा छोटे व्यापारियों का ही अतिक्रमण नजर आता है, जिन्होंने बड़े एवं पक्के अतिक्रमण किए हुए हैं उनका नहीं हटाया जा रहा। इस अभियान में प्रशासन ने ट्रे, बोर्ड, लोहे के जंगले, टेबल, काउंटर, सामान लगाने के लिए लगाए गए फट्टे व पक्के तौर पर लगाई गई लोहे की जालियों को बड़ी संख्या में जब्त किया। साथ ही नालियों को चोक करने और गंदगी फैलाने पर 6 व्यापारियों के चालन भी काटे। व्यापार सभा जिला अध्यक्ष वासुदेव कंडारी, नगर व्यापार सभा महासचिव अमित बिष्ट, पूर्व व्यापार सभा अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल आदि ने पक्की जाली और अवैध रूप से किए गये स्थाई निर्माण को हटाने के लिए व्यापारियों को समय दिए जाने की मांग की। जिस पर एसडीएम ने व्यापारियों को इसके लिए दो दिन का समय दिया। एसडीएम ने व्यापारियों को दुबारा से अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। एसडीएम अजयवीर सिंह ने कहा कि पटरियों और फुटपाथ को खाली करने के उद्देश्य से चलाये गये अभियान के तहत नालियों के ऊपर किए गये अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। उन्होने कहा कि जिन व्यापारियों ने स्थाई तौर पर पटरियो और नालियों पर अतिक्रमण किया है उन्हें दो दिन का समय दिया गया है। मौके पर कोतवाली निरीक्षक हरिओम राज चौहान, नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 22 अगस्त से शुरू होगी माँ नंदा देवी लोकजात यात्रा
Next: चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध लीसा बरामद, 3 ट्रक व 2 कार सीज, पांच आरोपी धरे

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
  • रेडक्रॉस की जनसेवा होगी और मजबूत, स्ट्रेचर खरीदे गए, शव वाहन व भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी
  • महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी
  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.