Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों और पुलिस के बीच नोकझोंक
  • हरिद्वार

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों और पुलिस के बीच नोकझोंक

RNS INDIA NEWS 08/05/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। चंपावत मामले में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों की पुलिस ने शुक्रवार को नोकझोंक हो गई। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं, विधायक रवि बहादुर और पुलिस के बीच झड़प हो गई। काफी देर तक विधायक और कार्यकर्ता पुतले को फूंकने के लिए पुलिस के साथ जिद पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच पुतले के लिए खींचतान भी हुई। आखिरकार कार्यकर्ताओं ने पुलिस से पुतला छीनकर दहन कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार अपना बचाव करने के लिए पुलिस का सहारा लेती है। करीब 15 मिनट तक नोकझोंक और पुतले की छीनाझपटी चलती रही। चंपावत कथित दुष्कर्म प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने ऋषिकुल तिराहे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव सागर बेनीवाल, सचिव सार्थक ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में विधायक रवि बहादुर, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और चंपावत मामले की जांच को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। विधायक रवि बहादुर और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बस में चढ़ते वक्त महिला का सोने का कड़ा चोरी
Next: कॉलेज परिसर में छात्रा का वीडियो बनाने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.