Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कॉलेज परिसर में छात्रा का वीडियो बनाने का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

कॉलेज परिसर में छात्रा का वीडियो बनाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 08/05/2026
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। राधे हरि राजकीय महाविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष जतिन शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दावा किया है कि कॉलेज परिसर के वॉशरूम में गई एक छात्रा का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाने की कोशिश की गई। जतिन शर्मा द्वारा जारी वीडियो में कहा गया कि यह घटना उस समय की है जब कॉलेज में हड़ताल और अन्य गतिविधियां चल रही थीं। आरोप है कि उसी दौरान एक छात्रा वॉशरूम में गई, जहां उसने देखा कि कोई व्यक्ति खिड़की की ओर से कैमरा अंदर डालकर वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। छात्र संघ अध्यक्ष ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि जिस महाविद्यालय को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है, यदि वहां भी छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं तो यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वॉशरूम इस्तेमाल करने से पहले आसपास और खिड़कियों की ओर विशेष सतर्कता बरतें। वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल कई वॉशरूम बंद हैं, जबकि पीजी ब्लॉक और भूगोल विभाग के कुछ वॉशरूम खुले हुए हैं। ऐसे में छात्राओं को सावधानी बरतने की जरूरत है ताकि कोई भी असामाजिक तत्व इस प्रकार की हरकत न कर सके। घटना के सामने आने के बाद छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में नाराजगी का माहौल है। फिलहाल कॉलेज प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं छात्र संघ ने मामले की गंभीर जांच और परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों और पुलिस के बीच नोकझोंक
Next: बुजुर्ग महिला के खाते से 3.57 लाख रुपये की साइबर ठगी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.