Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बस में चढ़ते वक्त महिला का सोने का कड़ा चोरी
  • हरिद्वार

बस में चढ़ते वक्त महिला का सोने का कड़ा चोरी

RNS INDIA NEWS 08/05/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करने आई हरियाणा की एक महिला बस में चढ़ते समय चोरी का शिकार हो गई। आरोप है कि भीड़भाड़ का फायदा उठाकर कुछ महिलाओं ने उसके हाथ से सोने का कड़ा पार कर दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पानीपत हरियाणा निवासी संगीता संधू पत्नी धर्मवीर सिंह निवासी बाबरपुर मंडी, पानीपत ने शिकायत कर बताया कि बीते 17 अप्रैल को वह अपनी बहन राजबाला के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आई थीं। दोपहर में दोनों हरिद्वार बस अड्डे से घर वापसी के लिए जींद हरियाणा रोडवेज की बस में चढ़ रही थीं। बस में भारी भीड़ थी और कुछ महिलाएं भी बस में चढ़ने का प्रयास कर रही थीं। आरोप है कि भीड़ और धक्का-मुक्की के बीच बातचीत करते हुए महिलाओं ने धोखे से उसके हाथ से सोने का कड़ा निकाल लिया। घर पहुंचने पर उन्हें कड़ा चोरी होने की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़िता ने हरिद्वार पहुंचकर नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बस अड्डे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसानों को एकमुश्त यूरिया उपलब्ध कराने का आश्वासन
Next: प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों और पुलिस के बीच नोकझोंक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.