Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मधुमक्खियों के झुंड ने बाइक सवारों पर किया हमला
  • पौड़ी

मधुमक्खियों के झुंड ने बाइक सवारों पर किया हमला

RNS INDIA NEWS 05/05/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। दुगड्डा-धुमाकोट मोटर मार्ग से गुजर रहे बाइक सवारों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया जिससे वे घायल हो गए। मधुमक्खियों से जैसे-तैसे जान बचाकर घायलों ने पीएचसी दुगड्डा पहुंचकर उपचार कराया। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे कुछ लोग बाइकों से सेंधीखाल से दुगड्डा आ रहे थे। मोड़ाखाल वन चौकी के पास से गुजरते समय अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने बाइक सवारों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों से घिरे एक ही परिवार के छह सदस्यों में चीख-पुकार मच गई। सभी मधुमक्खियों से बचाव के लिए छटपटाते हुए भागने लगे। वहीं, इस दौरान सड़क से आवागमन रुक गया। सभी बाइक सवार चीख-पुकार करते हुए एक-दूसरे की जान बचाने की कोशिश कर रहे थे। घटना में ग्राम पंचायत जोगयाणा के नवीन, अरविंद, प्रवीन, नवीन की पत्नी रूबी, उनका सात वर्षीय पुत्र ऋषभ और प्रवीन की पत्नी ज्योति घायल हुए। सभी घायल उपचार के लिए पीएचसी दुगड्डा पहुंचे। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सक के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य थी। नवीन मधुमक्खियों के डंक से अधिक पीड़ित था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर
Next: अतिक्रमण कार्रवाई के विरोध में उतरे लघु व्यापारी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.