Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध लीसा बरामद, 3 ट्रक व 2 कार सीज, पांच आरोपी धरे
  • पौड़ी

चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध लीसा बरामद, 3 ट्रक व 2 कार सीज, पांच आरोपी धरे

RNS INDIA NEWS 23/07/2022
rns featured image new

पौड़ी। पुलिस ने पौड़ी-बुआखाल मार्ग पर शुक्रवार को तड़के चेकिंग के दौरान तीन ट्रकों से भारी मात्रा में अवैध लीसा बरामद किया है। ये ट्रक पाबौ से बुआखाल की ओर आ रहे थे। पुलिस ने जब रोककर इनकी तलाशी ली तो इन तीनों ट्रकों में लीसा भरा हुआ था। मौके पर लीसे के परिवहन संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले। इन ट्रकों के साथ दो निजी कारें भी थी। जिस पर पुलिस ने तीनों ट्रकों व दोनों कारों को सीज कर दिया। अंधेरा होने के कारण दो ट्रकों के चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। बरामद लीसे का बाजारी मूल्य करीब एक करोड़ आंका गया है। पुलिस ने अवैध रूप से लीस परिवहन करने के मामले में पांच लोगों को गिफ्तार कर उनके विरुद्ध पौड़ी कोतवाली में फारेस्ट अधिनयम में मुकदमा दर्ज किया है। पौड़ी एसएसपी यशवंत चौहान ने पुलिस टीम को 5 हजार इनाम दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप काला ने बताया कि पकडे़ गए आरोपियों से ढाई लाख की नगद धनराशि भी बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लीसे को अल्मोड़ा जिले के पाड़वाखाल क्षेत्र से ऋषिकेष ले जा रहे थे। बुआखाल के पास चेकिंग के दौरान लीसे से भरे ट्रकों को रोका गया तो चालक परिचालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस टीम ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अंधेरा का फायदा उठाकर दो ट्रकों के चालक मौके से फरार हो गए, पुलिस फरार अरोपियों की तलाश कर रही है। एएसपी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 702, दूसरे से 641 और तीसरे से 660 कनस्तर अवैध लीसा बरामद हुआ।  पूछताछ में पता चला कि आरोपी रात में ही इस तरह की तस्करी का काम करते हैं और पुलिस पर नजर रखने के लिए निजी कारों का भी सहारा लेते है। अवैध रूप से लीसे का परिवहन करने के आरोप में देवेन्द्र सिंह मेर व महेन्द्र सिंह मेर निवासी ग्राम-मोरनौला सुर्खाल, अल्मोडा, हाल शीशमहल, काठगोदाम नैनीताल, युसुफअली निवासी भट्टपुरा थाना केमरी जिला रामपुर यूपी, रविन्द्र चौधरी निवासी ग्राम-खटगोली, पो. खिरखेत, थाना रानीखेत अल्मोड़ा और प्रमोद सिंह रावत निवासी-ग्राम- देवलथल्ला, कुनवरपुर हल्द्वानी नैनीताल को गिरफ्तार किया गया। फरार दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। अवैध लीसा ले जाने के मामले में पुलिस ने तीनों ट्रकों और साथ चल रही दो निजी कार ब्रेजा व सियाज को भी सीज कर दिया है। तलाशी में महेन्द्र मेर से डेढ़ तो देवेन्द्र से एक लाख रुपए भी मिले है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर बंटे व्यापारी
Next: खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, क्लीनर घायल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.