Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अस्पताल गेट पर महिला के प्रसव के बाद स्वास्थ्य मंत्री दिए जांच के आदेश
  • देहरादून

अस्पताल गेट पर महिला के प्रसव के बाद स्वास्थ्य मंत्री दिए जांच के आदेश

RNS INDIA NEWS 10/07/2022
rns featured image new

देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने महिला अस्पताल हल्द्वानी के गेट पर गर्भवती महिला के प्रसव पर नाराजगी जताते हुए सचिव स्वास्थ्य को जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि गर्भवती महिला को सरकारी अस्पताल में प्रसव की सुविधा न मिलना अस्पताल की घोर लापरवाही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पताल के बाहर गर्भवती महिला के प्रसव होने के साथ ही उप जिला अस्पताल खटीमा एवं सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के द्वारा प्रसव पीड़िता को रैफर किये जाने की भी जांच करने को कहा गया है। डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में हरेक पहलू की गंभीरता से जांच होगी और दोषी पाये जाने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अस्पतालों में इस तरह की लापरवाही किसी भी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। डॉ रावत ने बताया कि खुशियों की सवारी योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को घर से अस्पताल व अस्पताल से जच्चा-बच्चा को घर तक पहुंचाने के लिए निशुल्क सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस सुविधा का लाभ लेने के लिए टोलफ्री नम्बर 102 पर फोन कर सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 9.99 ग्राम स्मैक के साथ एक विधि विरुद्ध किशोर को संरक्षण में लिया गया, एक अभियुक्त गिरफ्तार
Next: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.