Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अंकिता हत्याकांड मामले में छात्र संगठन 17 अक्टूबर को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
  • पौड़ी

अंकिता हत्याकांड मामले में छात्र संगठन 17 अक्टूबर को निकालेंगे तिरंगा यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/10/2022
default featured image

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के कई छात्र संगठनों ने अंकिता हत्याकांड मामले में सरकार से सीबीआई जांच की मांग की थी। छात्रों का कहना है कि उन्होंने सरकार को इसके लिए 1 हफ्ते का समय दिया था। अपनी मांग पर सुनवाई नहीं होने से नाराज छात्र संगठनों ने तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है। छात्रों का कहना है कि ये तिरंगा यात्रा अंकिता के आवास से शुरू होगी और आरोपी पुलकित आर्य के रिसॉर्ट तक यात्रा का संचालन किया जाएगा। छात्र संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि तिरंगा यात्रा का मकसद अंकिता भंडारी हत्याकांड के वीआईपी आरोपी के नाम उजागर करवाना है। छात्रों का कहना है कि जिन वीआईपी की वजह से इस इस अपराध को अंजाम दिया गया, उन वीआईपी पर सख्त कार्रवाई हो। सत्यम शिवम छात्र संगठन से जुड़े नरेंद्र शर्मा और वंदे मातरम छात्र संगठन के जितेंद्र पाल पाठी का कहना कि अंकिता हत्याकांड की जांच सीबीआई से नहीं कराई जा रही है। इससे छात्र संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटना किसी बहन-बेटी के साथ घटित ना हो, इसको लेकर तमाम छात्र संगठन तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे। छात्र संगठनों की ओर से अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकाले जाने का निर्णय लिया गया है। ये यात्रा सोमवार की सुबह 9 बजे अंकिता की आवास से शुरू होगी और श्रीनगर से होते हुए आरोपी के रिजॉर्ट पर जाकर समाप्त होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व विधायक ने जनता का जताया आभार
Next: मंदाकिनी शरदोत्सव को भव्य रूप देने को लेकर हुई बैठक

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.