Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • इस बार 24 मई को होगी ताड़केश्वर बाबा की ग्रीष्मकालीन पूजा
  • पौड़ी

इस बार 24 मई को होगी ताड़केश्वर बाबा की ग्रीष्मकालीन पूजा

RNS INDIA NEWS 20/04/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। जयहरीखाल ब्लॉक में ताड़केश्वर बाबा की ग्रीष्मकालीन पूजा इस बार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष में रविवार 24 मई को श्रद्धा और उल्लास के साथ होगी। इस दिन श्रद्धालु अपनी उपज के अग्रांश को अग्याल के रूप में बाबा को अर्पित करते हैं। क्षेत्र में इसके बाद ही नई उपज का उपभोग करने की परंपरा रही है। श्री ताड़केश्वर धाम सांस्कृतिक एवं विकास समिति की बैठक में ग्रीष्मकालीन पूजा की तैयारियों पर विचार किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित वीरेंद्र सकलानी ने पूजा की तिथि के बारे में जानकारी दी। बैठक में पूजा से पूर्व मंदिर परिसर व स्नान कुंडों की साफ-सफाई और परिसर की साज-सज्जा की विशेष व्यवस्था करने और मंदिर के विकास में उल्लेखनीय योगदान करने वाले प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही सांगठनिक मामलों पर चर्चा हुई और सेवाकार्य में रुचि रखने वाले क्षेत्र के श्रद्धालुओं को समिति से जोड़ने पर जोर दिया गया। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार कर मुख्य पुजारी वीरेंद्र सकलानी व द्वितीय पुजारी संदीप कुमार सकलानी के साथ ही तेजेंद्र सिंह (ग्वीलाणी), पंडित उमेश खंतवाल (कंडिया), विभाष चंद्र व वाचस्पति खंतवाल (बबीना), महिपाल सिंह चौहान (घोटला), पंडित सूर्यप्रकाश भारद्वाज (मंज्याड़ी) को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन सचिव संतोष खंतवाल ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यमुनोत्री धाम के लिए मास्टर प्लान की उठी मांग
Next: राशिफल 21 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.