Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पेयजल संकट व सड़कों की बदहाली पर फूटा गुस्सा, लोनिवि कार्यालय में जड़ा ताला
  • पौड़ी

पेयजल संकट व सड़कों की बदहाली पर फूटा गुस्सा, लोनिवि कार्यालय में जड़ा ताला

RNS INDIA NEWS 17/04/2026
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। विकास खंड के चौरास सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल किल्लत और बदहाल सड़क पर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य चौरास डॉ. प्रताप भंडारी के नेतृत्व में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने रैली निकाली और लोनिवि कार्यालय कीर्तिनगर में तालाबंदी कर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने शासन- प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चौरास क्षेत्र की नैथाणा ग्राम सभा सहित आसपास के गांवों में पेयजल संकट बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेश्वर-सिल्काखाल पंपिंग पेयजल योजना होने के बावजूद ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने क्षेत्र की खराब सड़कों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने गडासू-भ्यूपाणी मार्ग निर्माण, नैथाणा-बैरांगना गुठाई तोक मार्ग का डामरीकरण, पटवाड़ा-सोनी और मंजाकोट-बंदासा मार्ग के निर्माण की मांग उठाई। इसके अलावा धौड़ंगी-धबधार और छाम-खलयानी क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति की मांग भी की गई। लोगों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा के बावजूद नौड़ा धौलियाणा-चोन्नीखाल तथा डांडा बुडाली से संकरा बडियारगढ़ मार्ग का निर्माण अभी तक नहीं हुआ है। सूचना पर उपजिलाधिकारी मंजू राजपूत मौके पर पहुंचीं और लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान रीना देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजयंत सिंह, निजवाला, जिला पंचायत सदस्य निर्मला भंडारी और कविता देवी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाड़ेछीना जीजीआईसी में महिला कोतवाली टीम की जागरूकता पाठशाला
Next: लावारिस शव की गुत्थी सुलझी, हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.