Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • द्वाराहाट क्षेत्र पंचायत की समस्याओं पर समीक्षा बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

द्वाराहाट क्षेत्र पंचायत की समस्याओं पर समीक्षा बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 20/04/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। क्षेत्र पंचायत द्वाराहाट की पूर्व में आयोजित बैठक में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के निराकरण को लेकर मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा की अध्यक्षता में विभागवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सोमवार को आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त शिकायतों की स्थिति का एक-एक कर अवलोकन करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य, पंचायती राज, पूर्ति, ग्राम्य विकास और समाज कल्याण विभाग से संबंधित शिकायतों की प्रगति पर विशेष रूप से चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र पंचायत स्तर पर उठाई गई समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई जाने वाली समस्याओं पर सक्रियता से कार्य करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने लंबित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए विभागों के बीच समन्वय बनाकर कार्य करने और प्रत्येक प्रकरण की अद्यतन स्थिति सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में ब्लॉक प्रमुख द्वाराहाट आरती किरौला सहित स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, पूर्ति, समाज कल्याण और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जागेश्वर धाम में बढ़ता अतिक्रमण बना परेशानी, जाम और अव्यवस्था से श्रद्धालु परेशान
Next: अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया गया जागरूकता अभियान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 16.18.00_11zon
  • अल्मोड़ा

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.