Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • मंदाकिनी शरदोत्सव को भव्य रूप देने को लेकर हुई बैठक
  • रुद्रप्रयाग

मंदाकिनी शरदोत्सव को भव्य रूप देने को लेकर हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 16/10/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि में 7 से 11 नवंबर तक होने वाले मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि एवं औद्योगिक विकास मेले को भव्य रूप से आयोजित करने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बेहतर व्यवस्था और मेले को आकर्षण बनाने के लिए केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला स्तरीय अफसरों के साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं मेला समिति के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक केदारनाथ शैलारानी रावत ने अफसरों से कहा कि मंदाकिनी शरदोत्सव मेले को भव्यता के साथ आयोजित करने के लि सभी अधिकारी एवं मेला समिति के पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ तैयारी पूरी कर लें। विधायक ने सभी अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि यह एक कृषि एवं औद्योगिक विकास मेला भी है, जिसके माध्यम से सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना भी है। सभी विभागों के अधिकारी अपने विभागीय स्टॉल बेहतर ढंग से लगाएं। कहा कि मेले एवं महोत्सव हमारी संस्कृति की पहचान हैं, यह आपसी मेलजोल एवं भाईचारा के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में महिला समूहों द्वारा भी बेहतर कार्य हो रहे हैं एवं वे कई उत्पाद भी तैयार कर रही हैं, इस मेले में ऐसे समूहों को प्राथमिकता देते हुए उनके स्टॉल लगाए जाएं। इससे हमारे क्षेत्र के स्थानीय उत्पादों एवं महिलाओं को उचित मंच उपलब्ध होने के साथ ही व्यावसायिक लाभ मिलेगा। विधायक ने नगर पंचायत को मेले में साफ-सफाई व्यवस्था रखने, मोबाइल शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को मेले की भव्यता एवं आकर्षक बनाने के लिए उचित लाइटिंग व्यवस्था सुनिश्त करने एवं विद्युत आपूर्ति बाधित न हो इसके के उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। जल संस्थान को पेयजल व्यवस्था सुचारु रखने रखने एवं पुलिस को मेले में शांति व अनुशासन व्यवस्था करने के साथ ही यातायात प्रबंधन की उचित व्यवस्था करने को कहा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि मेले को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जाएंगी। सभी जरूरी विभागों के स्टॉल लगाएं जाएंगे। मेले का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। जिसके लिए महिला मंगल दलों, युवक मंगल दलों की ओर से भी प्रतिभाग किया जाएगा। बैठक का संचालन खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अरुणा बेंजवाल, डीडीओ मनविंदर कौर, मेला अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, संयोजक विक्रम सिंह नेगी, महासचिव हर्षवर्धन बेंजवाल, थाना अध्यक्ष अगस्त्यमुनि योगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता हत्याकांड मामले में छात्र संगठन 17 अक्टूबर को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
Next: माफियाओं के नेक्सेस हैं जो धामी सरकार क़ो अस्थिर बदनाम करना चाहता हैं: त्रिवेंद्र रावत

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.