Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • रूस ने की यूक्रेन पर हमले की तैयारी, 70 प्रतिशत सैन्य सामान किया इकट्ठा : अमेरिकी अधिकारी
  • अंतरराष्ट्रीय

रूस ने की यूक्रेन पर हमले की तैयारी, 70 प्रतिशत सैन्य सामान किया इकट्ठा : अमेरिकी अधिकारी

RNS INDIA NEWS 07/02/2022
default featured image

वाशिंगटन। रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण के इरादे से अपने 70 प्रतिशत सैन्य साजोसामान जुटा लिये हैं, जिसे वह इस महीने के मध्य में तैनात कर सकता है। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रूस की तैयारियों पर आंतरिक मूल्यांकन करने वाले अधिकारियों ने बताया कि ऐसे बहुत से संकेत हैं, जो इस ओर इशारा करते हैं कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले कुछ हफ्तों में यूक्रेन पर आक्रमण का आदेश दे सकते हैं। हालांकि उन्होंने सैनिकों की संख्या और सैन्य साजो-सामान के आकार के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बताया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इसका कूटनीतिक समाधान अब भी संभव है। जिन सैन्य संकेतों की बात की जा रही है उनमें से एक यह है कि आमतौर पर शरद ऋतु में होने वाले रूस के सामरिक परमाणु बलों के अभ्यास के समय में बदलाव कर इसे फरवरी के मध्य से मार्च के बीच आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। अमेरिकी अधिकारी इसे आक्रमण के सबसे संभावित संकेत के रूप में देख रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं है कि संभावित संघर्ष में परमाणु हथियारों का उपयोग शामिल होगा, लेकिन रूसी अभ्यास का उपयोग पश्चिमी देशों को यूक्रेन में हस्तक्षेप करने से रोकने के उद्देश्य से एक संदेश के रूप में किया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण करने के इरादे से अपनी 70 प्रतिशत सैन्य ताकत जुटा ली है, जिसे वह इस महीने के मध्य में तैनात कर सकता है।
००

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा से आप विधायक प्रत्याशी अमित जोशी का प्रचार अभियान जोरों पर
Next: घर में मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के शव, मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.