Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बच्चों के सिर पर डाला लीसा, खुद को समझने लगे कानून से ऊपर
  • अल्मोड़ा

बच्चों के सिर पर डाला लीसा, खुद को समझने लगे कानून से ऊपर

RNS INDIA NEWS 28/07/2022
default featured image

अल्मोड़ा। बच्चों द्वारा गलती करना समझ आता है लेकिन बच्चों को सजा के नाम पर बड़े गलती करें तो क्या कहें। ऐसा ही कुछ मामला उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद से आया है जहाँ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में 10-12 साल के बच्चों के सिर पर लीसा(बिरोजा) डालने के दृश्य हैं। बच्चों द्वारा गलती करने पर उन्हें प्यार से समझाया जाता है, लेकिन यहाँ लीसा के ठेकेदार व कर्मियों द्वारा बच्चों के साथ घृणित काम किया है। जहां लीसा ठेकेदार के कर्मियों द्वारा सभी बच्चों को लाइन में खड़ा किया और उनको गमले से लीसा अपने सिर पर उड़ेलने को कहा जब बच्चों ने अपने सिर पर लीसा नहीं डाला तो ठेकेदार कर्मी ने उनके सिर पर लीसे के गमले उड़ेल दिया। वायरल वीडियो अल्मोड़ा जनपद ग्राम पंचायत टिटरी व ग्राम गुरना, तहसील स्यालदे का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं और लीसा ठेकेदार तथा कर्मियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो देखकर यह समझ में आ रहा है कि बच्चों ने लीसा जमा करने को लगाए गए गमले (शंकु के आकार के) गिरा दिए थे जिस पर ठेकेदार ने बच्चों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की और उनसे अपने सिर पर लीसा डालने को कहा जिसने नहीं डाला उनके सिर पर वीडियो बनाने वाले ने खुद डाल दिया और साथ ही यह भी बोल रहा है कि याद करोगे जिंदगी में। सबसे बड़ी बात यह है कि बच्चों के साथ कुकृत्य करने वाला व्यक्ति खुद वीडियो बना रहा है। जब बच्चों के सिर पर लीसा डाला जा रहा था तो वह यह भी बोल रहे हैं कि उनकी आंखों में मिर्च लग रही है लेकिन बच्चों पर ताकत दिखा रहे लीसा कर्मी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। बच्चों को क़ानून भी अपराधी नहीं मानता तो यह जो वीडियो बना रह है खुद को कानून से ऊपर समझने लगा है। फ़िलहाल वीडियो की जांच पड़ताल में यह पता लगा है कि वीडियो कुछ समय पुराना है। लेकिन जो भी इस तरह मोरल पुलिसिंग कर खुद को कानून से ऊपर समझ रहे हैं उनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। फ़िलहाल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला राजस्व क्षेत्र का है जिसमें विभागीय स्तर से कार्यवाही जारी है। बच्चों को प्यार से समझना छोड़ इस प्रकार का कृत्य किसी भी प्रकार न्यायसंगत नहीं कहा जा सकता और इन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

ग्राम पंचायत – टिटरी और ग्राम – गुरना तहसील – स्यालदे जिला – अल्मोड़ा की ये घटना बतायी जा रही है लीसा ठेकेदार के कर्मचारियो द्वारा ये घृणित कार्य किया जाना बताया जा रहा ओर@ukcmo @pushkardhami जी से निवेदन है कि दोषियो को सख्त सजा दी जाये बाल आयोग को इस घटना का संज्ञान लेना चाहिए pic.twitter.com/cOabl3wGcD

— Sanjay Rawat (@uk_sanjayrawat) July 27, 2022

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेचुरल कंडीशनर का काम करता हैं केला, बालों को पोषण देंगे इससे बने ये 9 हेयर मास्क
Next: इराक का भी हुआ श्रीलंका जैसा हाल, संसद पर लोगों का कब्जा- नाच-गाकर मनाया जश्न

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.