Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • इराक का भी हुआ श्रीलंका जैसा हाल, संसद पर लोगों का कब्जा- नाच-गाकर मनाया जश्न
  • अंतरराष्ट्रीय

इराक का भी हुआ श्रीलंका जैसा हाल, संसद पर लोगों का कब्जा- नाच-गाकर मनाया जश्न

RNS INDIA NEWS 28/07/2022
rns featured image new

बगदाद। श्रीलंका में पिछले दिनों राजनीतिक संकट के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन में घुसकर उस पर कब्जा कर लिया था। इस दौरान उन्होंने जिम, स्वीमिंग पूल से लेकर हर चीज का आनंद लिया था। अब कुछ ऐसा ही हाल इराक का भी हो रहा है। बुधवार को इराक के धार्मिक नेता मुक्तादा अल सदर के सैकड़ों समर्थकों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए संसद भवन में प्रवेश किया। संसद पर कब्जा करने के बाद इन लोगों ने डांस किया और गाने भी गाए।

ईरान समर्थित राजनीतिक दलों की ओर से प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार का चयन किए जाने के विरोध में ये सैकड़ों इराकी प्रदर्शनकारी बुधवार को ईरान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इराकी संसद में घुस गए थे। इनमें कई प्रदर्शनकारी प्रभावशाली मौलवी मुक्तादा अल सदर के समर्थक थे। कुछ को मेजों पर चढ़ते और इराकी झंडे लहराते देखा गया है। उस समय वहां कोई सांसद मौजूद नहीं था। इमारत के अंदर केवल सुरक्षाबल थे और वे प्रदर्शनकारियों को आसानी से अंदर जाने की अनुमति देते दिखाई दिए।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे थे। इसके बावजूद ये प्रदर्शनकारी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए संसद के अंदर घुसने में कामयाब हो गए। संसद में घुसे एक 41 साल के मजदूर का कहना है कि देश में लोग सत्ता पर बैठे भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ हैं। हालांकि कब्जा करने के काफी देर बाद कुछ प्रदर्शनकारी वहां से शांतिपूर्वक निकल गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बच्चों के सिर पर डाला लीसा, खुद को समझने लगे कानून से ऊपर
Next: कच्ची शराब व चाकू सहित दो दबोचे

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.