Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा के रोहित जोशी ने देश और विदेश में अपने संगीत से बनाई पहचान
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के रोहित जोशी ने देश और विदेश में अपने संगीत से बनाई पहचान

RNS INDIA NEWS 07/10/2021
IMG-20211007-WA0053

अल्मोड़ा। रोहित जोशी, ताकुला, अल्मोड़ा के मूल निवासी हैं और इन दिनों संगीत के क्षेत्र में कार्य करने के लिए दिल्ली में काफी समय से रह रहे हैं।

अभी कुछ दिनों पहले ही उनका पहला गाना ‘ख़ामोशी’ बतौर गायक और लेखक रिलीज हुआ है जो कि 150+ से ज्यादा म्यूजिक ऐप्स पर सुना जा सकता है। इस गाने को संगीत दिया है एम ओ खान ने जो की लंदन में रहते है । एम ओ खान संगीत जगत के मशहूर संगीतकारों में से एक हैं जिन्होंने हाल ही में वेस्ट इंडीज़ क्रिकेटर क्रिस गेल, अवीना शाह, यश नवरेकर और अमाल मालिक, जैसे कहीं सारे नामचीन कलाकारों के साथ काम किया है।
रोहित जोशी ने ‘ख़ामोशी’ गाने से पहले भी विदेशी सहयोग (फॉरेन कॉलेबोरेशन) से एक मशहूर गाने ‘अटेंशन’ में बतौर लेखक एम ओ खान और फिज़ी कैरेमल के साथ काम किया । जो कि टी सीरीज रिकार्ड लेबल से रिलीज हुआ जिसको अब तक 1 लाख, 80 हज़ार से ज्यादा लोग यूट्यूब अथवा फेसबुक के माध्यम से सुन चुके हैं।

रोहित जोशी बतौर कलाकार ब्रिंगिंग म्यूजिक अलाइव नामक मशहूर व नामचीन कंपनी का हिस्सा भी हैं। जिसका हिस्सा पंजाब के नामचीन रिकॉर्ड लेबल स्पीड रिकॉर्ड्स वा क्रॉसब्लेड लाइव भी हैं। जिसमें उनके साथ साथ बॉलीवुड और पंजाब संगीत जगत के बी प्राक, जस्सी गिल, परमिश वर्मा, अफसाना खान, गुरनाजार जैसे कई नामचीन कलाकार जुड़े हुए हैं।

रोहित जोशी का संगीत सफर अपने रॉक बैंड ‘गूंज- द म्यूजिंग रेवरी’ (जिसको ‘गूंज सूफी रॉक बैंड’ के नाम से भी जाना जाता है), के साथ शुरू हुआ । जिसको हाल ही में देश की एक मशहूर वेबसाइट और मैगजीन ने देश के बॉलीवुड व म्यूजिक जगत के टॉप 10 लाइव कलाकारों/बैंड की सूची में शामिल किया। अपने रॉक बैंड के साथ रोहित जोशी अब तक देशभर के मशहूर मंचों में अपने संगीत व हुनर को पहुंचा चुके हैं जिसमें शामिल है एमटीवी कोक स्टूडियो, पेप्सी ब्लैक म्यूजिक कंसर्ट, बजाज पल्सर फेस्टिवल ऑफ स्पीड, ताज महोत्सव, इत्यादि। जिसमें उन्होंने अब तक बॉलीवुड व संगीत जगत के कई बड़े कलाकारों जैसे अरिजित सिंह, जस्सी गिल, बब्बल राय, मनकीरत औलख, सनम पुरी, परिक्रमा बैंड, इंडियन ओसियन बैंड, इत्यादि कलाकारों के साथ मंच साझा किया है।

इसके अलावा रोहित जोशी व उनके बैंड के संगीत को फेसबुक व इंस्टाग्राम के माध्यम से भी सुना जा सकता है। उनका अकाउंट रोहित जोशी म्यूजिक के नाम से इंस्टाग्राम व फेसबुक पर है। अब तक रोहित जोशी व उनके बैंड से 50 हजार से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लक्ष्मेश्वर में मंगल कलश शोभायात्रा के साथ मां की मूर्ति स्थापना एवं धार्मिक अनुष्ठान आरम्भ
Next: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अल्मोड़ा बेस चिकित्सालय स्थित ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्ट सहित 35 ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्ट का किया वर्चुअल लोकार्पण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.