Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अल्मोड़ा बेस चिकित्सालय स्थित ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्ट सहित 35 ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्ट का किया वर्चुअल लोकार्पण
  • अल्मोड़ा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अल्मोड़ा बेस चिकित्सालय स्थित ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्ट सहित 35 ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्ट का किया वर्चुअल लोकार्पण

RNS INDIA NEWS 07/10/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एम्स ऋषिकेश से देश के विभिन्न राज्यों के पीएम केयर्स से बने 35 ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्ट का वर्चुअल लोकार्पण किया। जिसमें पीएम केयर्स से बने जनपद के बेस चिकित्सालय में 1000 एलपीएम एवं नागरिक चिकित्सालय रानीखेत में 500 एलपीएम के ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्ट शामिल है। इसके अलावा बेस चिकित्सालय में ही राज्य सरकार के फण्ड से 1000 X 2 एलपीएम का भी शुभारम्भ किया गया।
वर्चुअल लोकार्पण के अवसर पर बेस चिकित्सालय में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने फीता काटकर ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्टों को जनता को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन ऑक्सीजन प्लान्टों के निर्मित हो जाने से मेडिकल कालेज को ऑक्सीजन सप्लाई भरपूर मात्रा में मिल पायेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए पीएम केयर फण्ड के तहत दिये गये ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्टों हेतु उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की लड़ाई में ऑक्सीजन की महत्वपूर्ण भूमिका है जिसके मद्देनजर आज ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्टों की स्थापना बेस एवं नागरिक चिकित्सालय रानीखेत में हुई है।
उन्होंने कहा कि जब देश में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी थी तथा ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्ट नहीं थे जिससे कोरोना काल में मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री के दिशा-निर्देश में प्रत्येक चिकित्सा इकाई में ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्ट लगने शुरू हो गये। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इसके रख-रखाव सही ढ़ंग रखने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा एम्स ऋषिकेश के किए गये सम्बोधन को भी सुना।
इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला महामंत्री महेश नयाल, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, प्राचार्य मेडिकल कालेज डा0 सी0पी0 भैसोड़ा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकी, भाजपा मंत्री विनीत बिष्ट, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, मनोज जोशी, गोविन्द मटेला के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा के रोहित जोशी ने देश और विदेश में अपने संगीत से बनाई पहचान
Next: पीएम आगमन के विरोध में दून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.