Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एम्स ऋषिकेश के डॉक्टर पर मिठाई बांटने के आरोप में केस दर्ज
  • देहरादून

एम्स ऋषिकेश के डॉक्टर पर मिठाई बांटने के आरोप में केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 18/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड पुलिस ने एम्स ऋषिकेश के एक डॉक्टर के खिलाफ 23 अप्रैल को अस्पताल में कथित तौर पर मिठाई बांटने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी ने पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद अस्पताल में कथित तौर पर मिठाई बांटी थी। एक शिकायतकर्ता की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया कि आरोपी डॉक्टर ने आतंकी हमले में पर्यटकों की जघन्य हत्याओं का जश्न मनाने के लिए मिठाइयां बांटी थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के ऋषिकेश अध्यक्ष राजेंद्र पांडे की शिकायत पर 16 मई को ऋषिकेश थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 (1) (ए), 196 (1) (बी) (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न धर्मों के बीच दुश्मनी और वैमनस्य को बढ़ावा देना) और 197 (1) (ए) (राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में राजेंद्र पांडे ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने 23 अप्रैल को हिंदुओं की हत्या का जश्न मनाने के लिए अस्पताल परिसर में मिठाई बांटी। जब किसी ने पूछा तो डॉक्टर का कहना था कि वह ईद की मिठाई बांट रहा है जबकि रमजान एक महीने पहले मनाया जा चुका था। आरोप है कि डॉक्टर ने निर्दोष लोगों को मारने वाले आतंकवादियों का खुलकर समर्थन किया। शिकायतकर्ता की ओर से यह भी कहा गया है कि डॉक्टर ने पहले भी सोशल मीडिया पर भारत विरोधी टिप्पणियां की थीं। उनके कृत्य से हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश है। ऋषिकेश पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि हमने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की छानबीन की जा रही है। जब ऋषिकेश पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार से पूछा गया कि क्या डॉक्टर से पूछताछ की गई है तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं पश्चिम बंगाल के रहने वाले जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल की शाम को मैं इमरजेंसी ओटी में तैनात था, जब कुछ नर्सिंग अधिकारियों ने ईद के मौके पर मिठाई मांगी। आरोपी डॉक्टर ने कहा कि खुशी और एकता के संदेश के रूप में मैंने उनके लिए मिठाई और खाना मंगवाया। दुर्भाग्य से मेरे नाम पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने के लिए इस साधारण कार्य को अब गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। मुझे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। मैं अपने वरिष्ठों की सलाह पर घर लौट आया। मुझे अब पता चला है कि मेरे खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की गई है। मैं उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा जो मुझे मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 18 मई
Next: गूंजी पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, सेना के जवानों का हौसला बढ़ाया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.