Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • आपदा से निपटने के लिए जनपद में खोली गयीं 03 अस्थायी चौकियां तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा आपदा से बचाव हेतु दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
  • बागेश्वर

आपदा से निपटने के लिए जनपद में खोली गयीं 03 अस्थायी चौकियां तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा आपदा से बचाव हेतु दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/06/2020
rns featured image new

बागेश्वर।मानसून सत्र के दौरान आपदा से निपटने के लिए कम्यूनिकेशन/राहत बचाव के लिए जनपद में दिनांकः 15-06-2020 को 03 बाढ़ राहत चौंकिया खोली जानी थी। परन्तु मानसून के समय से पहले आने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया बागेश्वर के आदेशानुसार आज दिनांकः 08-06-2020 से जनपद में 03 अस्थाई बाढ़ राहत चौंकिया ख़लीधार, खड़किया व कर्मी में खोली गयी हैं। चौंकियों में दूरसंचार व पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे, जिनके द्वारा जनपद के दुर्गम क्षेत्रों में वर्षा से बाढ़, भूस्खलन आदि होने पर त्वरित कार्यवाही कर सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हुए राहत/बचाव कार्य किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेशानुसार जनपद में आपदा के दृष्टिगत दुर्घटनाएं ना हों इसके लिए दूरदराज के इलाकों में रात्रि 08:00 से प्रातः 06:00 तक वाहनों का आवागमन पूर्णरूप से बन्द रहेगा। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा वाहन स्वामियों से अपील की गई है कि वर्षा के दौरान आवागमन ना किया जाए व विशेष रूप से सड़क मार्गों में आने वाले नाले, गधेरों को पार ना करें, वर्षा/नालों का जल स्तर कम होने पर ही आवागम करें तथा भूस्खलन वाले स्थानों पर वाहनों को ना रोकें व ना ही इन स्थानों पर वाहन पार्क करें, वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर ही रोकें। बिना विशेष परिस्थितियों के रात्रि में आवागम से बचें व ना ही अपेक्षा से अधिक यात्रियों को वाहनों में ले जाएं। प्रत्येक व्यक्ति की जान बहुत कीमती है इसलिए कोई भी वाहन स्वामी नियमों का उल्लंघन ना करें, ना ही किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का प्रयोग कर वाहन चलाएं। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

जनपद की सम्मानित जनता से अपील की जाती है कि मानसून सत्र के दृष्टिगत आपदा (बाढ़/भूस्खलन आदि) आने पर महत्वपूर्ण सूचनाएं अपने नजदीकी थाने या हेल्पलाईन नम्बर- 112 पर दें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होम क्वारेन्टाइन नियमों का उल्लंघन करने वाले 03 युवकों के विरूद्व अल्मोड़ा पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत
Next: कोरोना संक्रमण सामुदायिक प्रसार को रोकने हेतु सैंपलिंग की तैयारी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

छह पर्वतारोहियों ने माउंट बलजोरी पीक पर लहराया तिरंगा

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-29 at 16.46.15_11zon (1)
  • बागेश्वर

अपूर्वा पांडे ने संभाला बागेश्वर के जिलाधिकारी का कार्यभार

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.