Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से धोखाधड़ी से साले का इलाज कराने के मामले में आरोपी जीजा-साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। मुख्य आरोपी अपने कार्ड का इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से अपने रिश्तेदार का हृदय रोग विभाग में इलाज करा रहा था। शहर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस बिष्ट ने तहरीर दी। बताया कि बीते 26 मई को गोविंदगढ़ निवासी मंजीत सिंह ने कार्डियोलॉजी विभाग में डॉ. सलील गर्ग की देखरेख में मरीज को भर्ती कराने के लिए अपना आयुष्मान कार्ड लगाया और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी की।
29 मई को जब मंजीत डिस्चार्ज फाइल लेकर आयुष्मान मित्र कुश भंडारी के पास पहुंचा तो नियमों के तहत उससे मरीज की बेड पर लेटी हुई फोटो मांगी गई। यह सुनकर वह घबराकर वहां से खिसक गया। शक होने पर आयुष्मान मित्र ने वार्ड में जाकर नर्सिंग ऑफिसर को मंजीत का पहचान पत्र दिखाया। जिस पर नर्सिंग ऑफिसर ने साफ कर दिया कि भर्ती मरीज यह व्यक्ति नहीं है। 30 मई को अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर फर्जीवाड़े की पूरी तरह पुष्टि हो गई। इसी दौरान जब मंजीत अपना कार्ड वापस मांगने काउंटर पर आया तो उसे सुरक्षाकर्मियों की मदद से पकड़ लिया गया। कड़ी पूछताछ में उसने कुबूल किया कि वह मेरठ (यूपी) निवासी रिश्तेदार विक्की का इलाज अपने कार्ड पर करा रहा था। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही मंजीत ने सीने में दर्द का बहाना बना लिया और जमीन पर लेट गया। जिसके बाद उसे इमरजेंसी में भर्ती कराना पड़ा। वहीं, असली मरीज विक्की को भी स्वास्थ्य जांच के लिए सीसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
Next: राशिफल 02 जून

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.