Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • उत्तरकाशी

भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

RNS INDIA NEWS 01/06/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। अस्सी गंगा घाटी के नौगांव में सोमवार सुबह एक ग्रामीण पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। नौगांव निवासी 57 वर्षीय जयवीर सिंह पुत्र जीत सिंह रावत सुबह अपनी गोशाला से घर को लौट रहे थे। इसी दौरान मोराई नामे तोक में अचानक वहां छिपे भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल जयवीर सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया। ग्राम प्रधान स्वाति ने बताया कि जयवीर सुबह गोशाला से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि भालू ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि भालू के हमले से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वहीं पूर्व बीडीसी सदस्य राकेश रावत ने वन विभाग से जल्द ही भालू की दहशत से निजात दिलाने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि घाटी में हर साल भालुओं के हमले बढ़ते जा रहे हैं। पहले सर्दियों में भालू के हमले सुनाई देते थे लेकिन अब ग्रीष्मकाल में भी भालू के हमले होना चिंतनीय विषय है। विभाग और प्रशासन को इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है और लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
Next: आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

साइड देते समय कार खीर गंगा नदी में जा गिरी, 4 यात्री घायल

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

गंगोत्री हाईवे पर कार खाई में गिरी, दो यात्रियों की मौत, तीन घायल

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

विदेशियों को बिना सूचना ठहराने पर दो होटल मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.