Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • पौड़ी

गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। भाबर क्षेत्र के वार्ड नंबर-35 स्थित त्रिलोकपुर में एक बरातघर से निकलने वाले गंदे पानी और अपशिष्ट को सिंचाई गूल में डाले जाने का मामला सामने आया है। इससे क्षेत्र के काश्तकारों में नाराजगी है। किसानों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर संबंधित बरातघर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। काश्तकारों का आरोप है कि त्रिलोकपुर में संचालित एक बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट लगातार सिंचाई गूल में छोड़ा जा रहा है। इससे दूषित पानी खेतों तक पहुंच रहा है जिसके कारण फसलों को नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कृषि कार्य प्रभावित हो सकता है। उन्होंने बताया कि बरातघर के आसपास रहने वाले परिवार भी अपशिष्ट से उठने वाली दुर्गंध से परेशान हैं। क्षेत्र में गंदगी बढ़ने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गूल में गंदा पानी और अपशिष्ट डालने पर तत्काल रोक लगाने और संबंधित बरातघर संचालक के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में दिनेश धूलिया, विक्रम सिंह, स्वरूप सिंह नेगी, दीपक रावत, जगमोहन राणा और रामचंद्र सिंह समेत अन्य काश्तकार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
Next: यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.